मथुरा 28 अगस्त 2023* मथुरा एसओजी ने किया बच्चे के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार
संवाददाता – मथुरा से लवकुश शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
मथुरा 28 अगस्त 2023* मथुरा एसओजी ने किया बच्चे के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार
दिनांक 26 अगस्त 2023 को 6 वर्ष के बच्चे भानूप्रताप सिंह पुत्र योगेन्द्र उर्फ बच्चू सिंह निवासी चौमुंहा थाना जैत का शिशु विद्या मन्दिर चौमुंहा से घर लौटते समय करीब 12.15 बजे दिन दहाड़े अपहरण हुआ था। पुलिस की तत्परता से धैगांव में बच्चे को छोडकर बदमाश भाग गये थे जिसको सकुशल बरामद कर लिया गया था। आज दिनांक 28 अगस्त को घटना को कारित करने वालेअभियुक्तों से पुलिस मुठभेड के दौरान एक अभियुक्त गोवर्धन उर्फ कुल्ली पुत्र पूरन निवासी चौमुंहा थाना जैत गिरफ्तार/घायल हुआ है तथा इसका एक बदमाश फरार हो गया है।
गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक एच एफ डीलक्स एक तमंचा तथा अपह्रत बच्चे का स्कूल का बैग भी बरामद हुआ है।

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।