पंजाब 19 अगस्त 2023* नाश बेचने वाले तथा लूटपाट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाये : प्रधान राजू चराया
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 19 अगस्त 2023* नाश बेचने वाले तथा लूटपाट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाये : प्रधान राजू चराया
अबोहर, 19 अगस्त (शर्मा/सोनू) : अबोहर शहर में बढ़ रही लूटपाट की घटनाओं व नशों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा कड़े उपराले किये जा रहे हें। शहर में लूटपाट व नशे बेचने का काम जोरों पर चल रहा है। अबोहर शहर समाज सेवी नरसेवा नारायण सेवा के प्रधान राजू चराया ने डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन से मुलाकात कर नशे व लूटपाट पर अंकुश लगाने की मांग की है। डीएसपी अबोहर ने बताया कि पुलिस द्वारा नाकाबंदी जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह पुलिस का सहयोग करे। यदि कोई व्यक्ति नशे बेचने का काम करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। लूटपाट व छीनाझपटी करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्यवाई जारी है। उन्होंने लोगों से अपने घरों के बाहर या चौकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। समाजसेवी राजू चराया ने बताया कि इंदिरा नगरी, धर्मनगरी, पुरानी फाजिल्का रोड व दयाल नगरी में कुछ लोग नशा बेचने का काम करते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाये।
फोटो: डीएसपी से मुलाकात करते राजू चराया।

More Stories
शेरशाह सूरी मकबरा:- पुलिस सप्ताह में मिनी मैराथन का आयोजन !
झारखंड: सिमरिया (चतरा) के समीप एक चार्टर एयर एम्बुलेंस/लाइट एयरक्राफ्ट का दुर्भाग्यपूर्ण एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया
कानपूर नगर २४ फरवरी २६ * विकास के नाम पर लूट का इरादा लिए कई प्रत्याशियों के सपने अब तारीखों के उधेड़बुन में फंसे