कानपुर नगर19अगस्त23*पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के 31वें रक्तदान शिविर में लगा रक्तदान का अर्धशतक*
-थाना अनवरगंज के अंतर्गत अकबर हॉल में लगाया गया रक्तदान शिविर
-31वें शिविर में रक्तदाताओं ने किया 55 यूनिट रक्तदान
-थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिये लगाया जा रहा है रक्तदान शिविर
-कमिश्नरेट पुलिस 2.0 के थाना अनवरगंज में लगा 31वां शिविर
कानपुर। थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिये कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट 2.0 लगातार रक्त के महादानियों के लिए शिविर लगाकर रक्तदान का अवसर प्रदान कर रहा है। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर द्वारा थाना अनवरगंज के अन्तर्गत अकबर हॉल में आयोजित 31वें रक्तदान शिविर में रक्तदानियों के द्वारा 55 यूनिट रक्तदान किया।
इसी क्रम में रविवार को श्रंखला का 31वां शिविर थाना अनवरगंज के अन्तर्गत अकबर हॉल में लगाया गया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार समेत कई पुलिस कर्मियों ने थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की रक्षा का संकल्प लिया और बढ़चढ़कर रक्तदान में हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की कुशल टीम और कानपुर थैलेसीमिक सोसाइटी ने सहयोग किया। 31वे रक्तदान शिविर में कुल 55 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया इस दौरान रक्तदान करने पहुंचे 16 लोग चिकित्सकीय समस्या के कारण रक्तदान नहीं कर सके। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर के द्वारा थैलेसीमिया के करीब 180 पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन कानपुर थैलेसीमिक सोसाइटी के साथ अनवरत आयोजित किया जा रहा है। कई पुलिस कर्मियों सहित स्थानीय लोगो किया रक्तदान व अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्रीमती आरती सिंह ने रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज सुश्री श्रृष्टि सिंह व प्रभारी निरीक्षक अनवरगंज मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ 12 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर12अप्रैल26*(साइबर हेल्प डेस्क) द्वारा कार्यवाहीशि,कायतकर्ता के खाते में धनराशि 55,425/- को वापस कराया गया
मुजफ्फरनगर 12 अप्रैल 26*अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़