जयपुर19अगस्त23*पोस्टर मेकिंग गतिविधि द्वारा दिया वृक्षारोपण का संदेश
एमपीएस इंटरनेशनल में दी एज्यूकेशन कमेटी माहेश्वरी समाज जयपुर (सोसाइटी) की एक पौधा : एक संकल्प मुहिम के तहत 11वीं के विद्यार्थियों हेतु वृक्षारोपण विषय पर पोस्टर मेकिंग गतिविधि आयोजित की गई सभी विद्यार्थियों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने वातावरण को स्वच्छ रखने, शुद्ध जल और शुद्ध हवा प्रदान करने में वृक्षों की उपयोगिता व मानव और पृथ्वी के अस्तित्व हेतु वृक्षों के महत्व पर सुंदर चित्रों को उकेरते हुए वृक्षारोपण का संदेश दिया। प्राचार्या श्रीमती अर्चना सिंह ने भी मानव अस्तित्व के लिए वृक्षारोपण को सर्वोपरि बताया।
More Stories
कौशाम्बी5 नवम्बर 26*ओडीओपी योजना के तहत केला एवं अमरूद ट्रेड प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
पूर्णिया 5 नवम्बर 26*नगर निगम बोर्ड की बैठक में विकास पर मंथन, 60 मॉड्यूलर लाइब्रेरी और राजस्व बढ़ाने पर बड़े फैसले*
बाराबंकी5 नवम्बर 26*आधी रात पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़: