आगरा 10 अगस्त 2023* पत्नी की हत्या के बाद गम मैं डूबे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
संवाददाता – मथुरा से लवकुश शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज यूपी आजतक
आगरा 10 अगस्त 2023* पत्नी की हत्या के बाद गम मैं डूबे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
आगरा के मनीष के पिता हीरालाल ने बताया कि बहू पिंकी की हत्या के बाद से बेटा तनाव में था। बुधवार दोपहर को मनीष ने आत्महत्या कर ली। दोपहर में पता चला। इस पर उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मनीष ने आत्महत्या की है। वह पत्नी की मौत के बाद से गम था। तनाव में आकर ही यह कदम उठाया लोहिया नगर (बल्केश्वर) निवासी प्रेमलता उर्फ पिंकी (40) की बीती चार फरवरी को हत्या हुई थी। पुलिस ने पांच महीने बाद हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। पत्नी की हत्या के बाद से पति मनीष कुमार (45) गम में डूबा था। उसने बुधवार को फंदे से झूलकर जान दे दी। दो बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। अधिकारियों का कहना है कि तनाव में आत्महत्या की बात सामने आई है।
यह था पूरा मामला
पिंकी, एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में नर्स थीं। बीती चार फरवरी को घर से निकली थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। पति मनीष ऑटो चलाता था। वह पत्नी की तलाश में लग गया। बेटी सृष्टि और बेटे रितिक भी मां को ढूंढ रहे थे। पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। कोर्ट के आदेश पर 10 मई को मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें शेर सिंह को आरोपी बनाया। बाद में अधिकारियों से शिकायत की।
पुलिस ने कुछ महीने बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया। 15 जुलाई को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। मुख्य आरोपी शेर सिंह को गिरफ्तार कर पिंकी का शव कालिंदी विहार में यमुना किनारे एक गड्ढे से बरामद किया। पिता हीरालाल का कहना है कि हत्याकांड में और भी लोग शामिल हैं। इनके बारे में पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया है।

More Stories
लखनऊ6अगस्त26*भारी बेइज्जती लानत-मलानत के बाद NHAI जागा
नई दिल्ली6अगस्त26*PM मोदी से जुड़ा फेसबुक का क्या है विवाद? जिसके लिए मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग को मांगनी पड़ी माफी*
नई दिल्ली6अगस्त26**FCRA Amendment Bill: केंद्र सरकार अब एफसीआरए संशोधन विधेयक पेश करने की तैयारी कर रही है.*