पंजाब 05 अगस्त 2023* नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : डीएसपी अतुल सोनी, डीएसपी अवतार सिंह
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 05 अगस्त 2023* नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : डीएसपी अतुल सोनी, डीएसपी अवतार सिंह
अबोहर, 05 अगस्त (शर्मा/सोनू): पंजाब पुलिस के प्रमुख डीजेपी गौरव यादव के दिशा निर्देशों पर पंजाब में कुछ डीएसपी की बदलियां की गई हैं। अबोहर शहर के डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़ को बदल दिया गया है। उनके स्थान पर जलालाबाद से अतुल सोनी को लगाया गया है। दूसरी ओर बल्लुआना देहाती डीएसपी को बदल दिया गया है। उनके स्थान पर डीएसपी अवतार सिंह को लगाया गया है। दोनों ने अपना पद्भार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि जिले को नशामुक्त करने के लिए कड़ी नाकाबंदी जारी है। स्टेट नाका गुमजाल, राजपुरा, बजीतपुर भोमा पर कड़ी चैकिंग की जा रही है। राजस्थान व हरियाणा से आने वाले वाहनों की चैकिंग की जाती है। उन्होंने पंचों, सरपंचों व नंबरदार, पार्षदों से अपील की है कि यदि आपके इलाके में कोई नशा तस्करी करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
फोटो: डीएसपी अतुल सोनी, डीएसपी अवतार सिंह।

More Stories
लखनऊ 29अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 29 अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 29 अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*