चित्रकूट02अगस्त23*पहाड़ी ब्लाक के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा नहीं किया जाता जनता की शिकायतों का निस्तारण। चित्रकूट
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
जनपद चित्रकूट के पहाड़ी ब्लाक अंतर्गत नांदी ग्राम पंचायत के मुख्य नाला सफाई न होने से हल्की बारिश में ही लोगों के घरों में पानी भर रहा है, नाले की सफाई हेतु ग्रामीणों द्वारा कई बार लिखित एवं मौखिक व मीडिया के माध्यम से ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ अभी 20 जून 2023 को ग्रामीणों द्वारा ब्लाक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी को लिखित आवेदन देकर नाला सफाई की मांग की गई थी जिस पर ब्लॉक प्रमुख के द्वारा एडीओ पंचायत रूपनारायण को तत्काल नाला सफाई करने का निर्देश दिया गया लेकिन ब्लॉक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर ब्लाक प्रमुख के आदेशों का भी कोई असर दिखाई नहीं दिया हैरत की बात यह है कि जनपद चित्रकूट के पहाड़ी ब्लाक के अधिकारी कर्मचारियों पर शासन और प्रशासन के दिशा निर्देशों का कोई असर नहीं पड़ता पहाड़ी ब्लाक के 81 ग्राम पंचायतों की जनता शिकायतें कर कर थक जाती हैं लेकिन ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारियो के ऊपर जू तक नहीं रेंगता इतना ही नहीं पहाड़ी ब्लाक के अधिकारी कर्मचारी इतने मठाधीश है कि जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशों की भी कोई परवाह नहीं करते। तो आम जनता की शिकायतों की क्या प्रवाह करेंगे एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश सरकार गांव मजरों के विकास हेतु तरह-तरह की योजनाएं एवं स्वच्छता अभियान चलाकर गांव मजरों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत जोड़ने का काम कर रही है वही पहाड़ी ब्लाक के अधिकारी कर्मचारी उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा पर पानी फेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ती ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से शासन प्रशासन से मांग की है कि नाला की सफाई करा कर ग्रामीणों के घरों की सुरक्षा की जाए और पहाड़ी ब्लाक के लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए जिससे गांव देहात की जनता की समस्याओं का समय रहते निस्तारण हो सके।

More Stories
मथुरा 8 अप्रैल 26*“MISSION SHAKTI”*फेज 5.0 के तहत मथुरा जिले की तहसीलों के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 8 अप्रैल 26*थाना छाता पुलिस टीम द्वारा थाना छाता पर पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 8 अप्रैल 26*थाना मांट पुलिस टीम द्वारा थाना मांट पर पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*