[02/08, 12:02 pm] Monu shivrajpur: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 11 के तहत पति की दूसरी शादी को शून्य घोषित करने के लिए पहली पत्नी के अधिकार को बरकरार रखा है। उक्त आदेश न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह और न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर की खंडपीठ ने गरिमा सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया।न्यायालय ने माना कि हिंदू विवाह अधिनियम एक सामाजिक-कल्याणकारी कानून है, जिसका उद्देश्य पहली पत्नी के अधिकारों की रक्षा करना है। मौजूदा मामले में दूसरी पत्नी ने यह दावा करते हुए हाईकोर्ट का रुख किया कि पहली पत्नी हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 11 के तहत दूसरी पत्नी और उसके पति (मृतक) के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर सकती।
[02/08, 12:02 pm] Monu shivrajpur: लखनऊ-नीट काउंसलिंग की दौड़ से 1560 अभ्यर्थी बाहर
यूजी नीट काउंसलिंग की दौड़ से 1560 अभ्यर्थी बाहर हो गए हैं
1300 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण के बाद तय धरोहर राशि जमा नहीं की थी जबकि 260 अभ्यर्थियों के शैक्षिक दस्तावेजों में कमी मिली
यूपी में पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है
एमबीबीएस व बीडीएस की लगभग 11 हजार सीटों पर दाखिले होंगे
इसके लिए करीब 18717 अभ्यर्थियों ने काउंलिंग में शामिल होने के पंजीकरण कराया है
[02/08, 12:02 pm] Monu shivrajpur: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा नूंह सांप्रदायिक हिंसा का मामला ..नूंह सांप्रदायिक हिंसा के बाद दिल्ली NCR में वीएचपी-बजरंग दल द्वारा घोषित रैलियों को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है
[02/08, 12:02 pm] Monu shivrajpur: *प्रयागराज*
ज्ञानवापी एएसआई सर्वे से जुड़ी सबसे बड़ी ख़बर-
कल दोपहर 2 बजे के बाद आएगा फैसला,दोपहर 2 बजे के बाद आएगा इलाहाबाद HC का फैसला,27 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हुई है,मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने दाखिल की है याचिका,वाराणसी जिला जज के फैसले को चुनौती दी गई है,21 जुलाई के वाराणसी जिला जज के फैसले को चुनौती दी गई,वाराणसी जिला जज ने एएसआई सर्वे का आदेश दिया है.
[02/08, 12:02 pm] Monu shivrajpur: *बड़ी खबर-सूत्रों से*
जिन हथियारों से उमेश पाल और दो सरकारी गनर की हत्या हुई थी, उन हथियारों की FSL रिपोर्ट से साफ हो गया है कि जिन हथियारों से उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम दिया गया था, वो सब अतीक के थे।
[02/08, 12:02 pm] Monu shivrajpur: *दिल्ली*
*केंद्रीय पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर के घर छापा,19 पानी के पाईप काटकर 13 करोड़ बरामद।*
[02/08, 12:04 pm] +91 89572 97493: कानपुर।
हरियाणा में हुए बवाल के बाद कानपुर शहर में हाई अलर्ट।
जॉइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी के आदेश सभी डीसीपी, एसीपी अपने-अपने क्षेत्र में सोशल मीडिया समेत अन्य गतिविधियों पर रखे नजर।
कानपुर शहर में आईबी, एलआईयू व स्टेट इंटेलिजेंट ने बढ़ाई निगरानी।
सभी अति संवेदनशील, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के आदेश।
संवेदनशील क्षेत्रों में समय-समय पर होता रहेगा फ्लैग मार्च।

More Stories
लखनऊ 14 फ़रवरी 26*LDA व स्मारक समिति के पार्कों की जांच, पार्कों की आमदनी खर्च की होगी जांच,
कानपुर नगर 14 फ़रवरी 26*महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव बारात को लेकर उच्च अधिकारियों ने की बैठक
लखनऊ 14 फ़रवरी 26*कोतवाली मोहनलालगंज में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ*