जयपुर27जुलाई2023*कारगिल शहीदों को किया नमन
एमपीएस इंटरनेशनल में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सभी शहीदों को याद किया गया । प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने देशभक्तिपूर्ण लघु नाटिका द्वारा अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संदेश दिया कि वीर जवान कभी मरते नहीं हैं बल्कि शहीद होते हैं। इन अमर शहीदों को प्रत्येक भारतवासी के हृदय में सदा जीवित रखने के लिए हमें भी देश की सेवा में खुद को समर्पित करना होगा ताकि उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकें।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षक श्रीमती चंदा राठौर और श्रीमती सुनीता व्यास के नेतृत्व में अमर जवान ज्योति जाकर नेवी कमांडर श्री बनवारी लाल जी, एयर फोर्स कमांडर श्री डालचंद शेखावत जी और आर्मी कैप्टन नरेंद्र सिंह जी के साथ कारगिल शहीदों को सलामी दी। उन्होंने भी बच्चों को देश सेवा के लिए प्रेरित करते हुए आशीर्वाद दिया व कारगिल युद्ध से संबंधित प्रश्नोत्तरी की। विद्यार्थियों ने नाटक प्रस्तुत कर शहीदों के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। विद्यार्थियों की देशभक्ति भावना एवं उत्साह को देखते हुए उन्होंने विजय दिवस के अवसर पर आमंत्रित करने के लिए कहा।
विद्यालय प्राचार्या श्रीमती अर्चना सिंह ने अध्यापकों और विद्यार्थियों के साथ मिलकर शहीदों की शहादत को याद किया।

More Stories
उत्तर प्रदेश २७ मई २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर27मई26*ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 04 अभियुक्त गिरफ्तार
हरदोई २७ मई २६ * त्याग और बलिदान का सीख देता है कुर्बानी का त्योहार बकरीद