भागलपुर से रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक।
भागलपुर22जुलाई2023*बरसात नहीं होने पर किसानों का धान का बिचड़ा बर्बाद*
भागलपुर सुलतानगंज प्रखण्ड में बरसा नहीं होने पर किसानों का धान का बिचड़ा बर्बाद हो रहा है| वही भीरर्खुद के किसान विवेकानंद ने बताया कि बरसात नहीं होने पर धान का बिचड़ा बर्बाद हो रहा है| खेतों में पानी नहीं होने पर पुरे ईलाका में धान का बिचड़ा बर्बाद हो गया| जिससे किसानों में काफी मायूसी देखी जा रही हैं| और कमरगंज पंचायत में लघु सिचाई के द्वारा गंगा से जल लेकर खेतों में पानी के लिए लिफ्ट एरिगेंसन प्लांट लगा कर सिचाई का प्रबधान होने पर प्लांट के चौकिदार ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व अच्छी तरह से चलता था| लेकिन ट्रांसफार्मर खराब होने पर प्लांट बंद होने पर किसानों के खेत में पानी नहीं जा रहा है| जिससे किसान का धान का बिचड़ा बर्बाद हो रहा है| इसको लेकर विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने किसानों का फसल बर्बाद न हो इसके लिए किसानों को समय पर पानी की व्यवस्था के लिए विधानसभा में भी आवाज उठाया गया था| वही विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने दुरभाष पर बिजली विभाग के अधिकारी, लघु सिचाई विभाग के अधिकारियों एंव लघु सिंचाई मंत्री को अवगत कराते हुए जल्द से जल्द ठीक कराने की बात कही है जिससे किसानों का फसल बर्बाद न हो |
More Stories
मुजफ्फरनगर/मेरठ, 13 अक्टूबर 2026 सूफी अमजद अली बने बीएमपी के मेरठ महानगर अध्यक्ष
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*KDA में भ्रष्टाचार की भरमार और फर्जी दस्तावेजों से कार्रवाई के विरोध में TUCC नगर अध्यक्ष राकेश रावत की हुंकार
पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर26* पूजा घर के तहखाने में छिपाया था गांजा, 3.580 KG बरामद, एक धराया*