भागलपुर से रिपोर्ट=शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक।
भागलपुर22जुलाई2023*सूदका पैसा नहीं देने पर विवाद, दियारा इलाके में बदमाशों ने एक युवक की जमकर कर दी पिटाई*
भागलपुर नाथनगर थाना क्षेत्र अंर्तगत शंकरपुर चवनिया दियारा में कुछ बदमाशों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। पुरा मामला सूद के पैसे के लेन देन को लेकर बताया जा रहा है।घायल युवक की पहचान शंकरपुर निवासी 23 वर्षीय रविंद्र कुमार के रूप में हुई है। मामले को लेकर घायल के भाई सहिंद्र मंडल ने बताया कि उनके उनके भाई ने मवेशी का इलाज कराने को लेकर पास के ही कांति मंडल से ₹20000 कर्ज के रूप में लिया था हालांकि पैसे लौटाने की बात 6 महीने में कही गई थी। लेकिन जब उसने सूद समेत 60 हज़ार लौटा दिए तो कांति मंडल ने दबंगई दिखाते हुए और पैसे की मांग करने लगा। पीड़ित के भाई ने बताया कि लेनदार घर पर आते थे और घरवालों से अभद्र तरीके से बात भी करते थे एक बार तो उन लोगों ने घर से भैंस खोल कर ले जाने की कोशिश की,हालांकि परिवार वालों ने बकाया पैसे लौटा देने का अनुरोध किया लेकिन आज दिन में कांति मंडल अपने दो सहयोगी धरम मंडल और कुंती मंडल के साथ आया और उसने रविंद्र की बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे वह जख्मी हो गया। घायल युवक के भाई ने बताया कि 20 हज़ार का सूद उन्होंने 60 हज़ार रुपए उसे दे दिया है, मूल रुपए भी बकाया नही है लेकिन कांति और 40 हज़ार की मांग कर रहा है। जिसका विरोध करने पर यह पूरी लड़ाई हुई है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने नाथनगर थाने में लिखित आवेदन देकर केस दर्ज किया है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

More Stories
नई दिल्ली10जुलाई26*सूचना*विषय: कक्षा 11 और 12 के छात्रों के लिए SWAYAM ऑनलाइन कोर्स*
पूर्णिया बिहार 10 जुलाई 26*जानकीनगर पुलिस का बड़ा खुलासा, चोरी के 2 बाल अपचारी और 2 खरीददार गिरफ्तार*
अयोध्या10जुलाई26*अयोध्या का बेटा अब चीन में करेगा भारत का प्रतिनिधित्व*