June 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

चित्रकूट17जुलाई23*ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने मेले के दौरान खोये 03 बच्चों एवं 02 महिलाओं को परिजनों से मिलाया*

चित्रकूट17जुलाई23*ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने मेले के दौरान खोये 03 बच्चों एवं 02 महिलाओं को परिजनों से मिलाया*

चित्रकूट17जुलाई23*ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने मेले के दौरान खोये 03 बच्चों एवं 02 महिलाओं को परिजनों से मिलाया*
*अपनों से मिल वापस लौटी सभी के चेहरों की मुस्कान*

संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट

चित्रकूट। *पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देशन में गुमशुदा/खोये हुये को अपनों से मिलाने हेतु चलाये जा रहे ऑपरेश मुस्कान के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने सोमवती/हरियाली अमावस्या मेले के दौरान खोये 03 बच्चों एवं 02 महिलाओं को परिजनों से मिलाया ।*
*(i). क्षेत्राधिकारी मऊ राज कमल* द्वारा जलेबी वाली गली के पास दो नाबालिग बच्चे हरिओम पुत्र रामध्यान उम्र करीब 14 वर्ष व संदीप पुत्र संतोष उम्र करीब 12 वर्ष निवासीगण मैंनहाई चौकी सीतापुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट परिक्रमा लगाते समय अपने पिता से बिछड़ गए थे काफी खोजबीन के पश्चात दोनों बालक को उनके परिजन को सुपुर्द किया गया ।
*(ii). सोशल मीडिया प्रभारी/मेला प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह* द्वारा रीता यादव पत्नी सरमन ग्राम तेजपुर थाना घाटमपुर जिला कानपुर नगर जो मेले में अपने परिजनों से बिछड़ गई थी को सी प्लान ऐप के माध्यम से परिजनों से संपर्क कर उनको परिजनों को सुपुर्द किया गया तथा भानु कुंवर यादव पत्नी कल्याण ग्राम लखाई दुर्गापुरा थाना बामौर जिला शिवपुरी जो मेले में अपने परिजनों से बिछड़ गई थी को सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया ।
*(iii). थानाध्यक्ष भरतकूप सूबेदार बिन्द* द्वारा अपने परिजनों से बिछड़ी कुमारी वंदना पुत्री कमल निवासी दहिनी थाना विसण्डा जनपद बांदा को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया । कुमारी वंदना अमावस्या मेले के दौरान भरतकूप मंदिर के पास अपने परिजनों से बिछड़ गयी थी ।

Taza Khabar