पूर्णिया बिहार 24 सितंबर26 पहली बार एक साथ दो पद्म भूषण: अजय चक्रवर्ती और उषा उथुप ने लॉन्च किया दुर्गा पूजा का ग्लोबल एंथम ‘रॉक-स्तोत्र’
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से
पूर्णिया बिहार कोलकाता,*दुर्गा पूजा को UNESCO द्वारा ‘विश्व की सबसे बड़ी कला उत्सव’ का दर्जा मिलने के बाद, बंगाल की इस सांस्कृतिक विरासत को अब वैश्विक मंच पर एक नया संगीत मिला है।
संगीत की दुनिया में एक ऐतिहासिक क्षण उस वक्त आया जब पहली बार भारतीय संगीत के दो पद्म भूषण सम्मानित दिग्गज, पंडित अजय चक्रवर्ती और पॉप क्वीन उषा उथुप एक साथ एक ही गीत में नजर आए। इस अनोखे फ्यूजन म्यूजिकल का नाम है – ‘रॉक-स्तोत्र’।
*क्या है ‘रॉक-स्तोत्र’?*
‘रॉक-स्तोत्र’ massArt और UNESCO की एक संयुक्त पहल है, जिसे कोलकाता में महालया के पावन अवसर पर लॉन्च किया गया। यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि दुर्गा पूजा के प्रीव्यू शो 2025 का आधिकारिक थीम सॉन्ग है,
इस गीत में तीन पीढ़ियों और तीन विधाओं का संगम है। पंडित अजय चक्रवर्ती की शास्त्रीय मधुरता, उषा उथुप की दमदार और बुलंद आवाज और पंडित तन्मय बोस के तबले की थाप। इसका संगीत तैयार किया है प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी शिलादित्य और सोम ने।
*क्यों है ये खास?*
जानकारों का मानना है कि 60 के दशक में बीरेंद्र कृष्ण भद्र के ‘महिषासुरमर्दिनी’ के बाद बंगाल में दुर्गा पूजा के लिए ऐसा फ्यूजन प्रयोग पहली बार हुआ है। गाने को कोलकाता की ऐतिहासिक विरासत ‘बड़न चंद्र रॉय बाड़ी’ और गंगा घाट पर फिल्माया गया है, जो परंपरा और आधुनिकता को एक साथ दिखाता है,
इस लॉन्च के साथ ही 12 फीट की डार्क चॉकलेट से बनी दुर्गा प्रतिमा भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
कुल मिलाकर ‘रॉक-स्तोत्र’ दुर्गा पूजा को सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि एक ग्लोबल म्यूजिक फेस्टिवल के रूप में दुनिया के सामने पेश करने की तैयारी है।
More Stories
सुल्तानपुर24सितम्बर26*सावधान! साधु के भेष में घूम रहे ठग, झांसे में आए तो लुट जाएंगे जेवर-नकदी*
मुजफ्फरनगर24 सितम्बर26*25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में *सिहान राजेश कौशिक* रैफरी एवं जज नियुक्त
पूर्णिया बिहार 24 सितंबर26 *पूर्णिया पुलिस केंद्र में भव्य स्टार सेरेमनी: 121 पुलिस अधिकारियों के कंधे पर सजे सितारे*