https://youtu.be/_eadHgYm57Q
ब्रेकिंग न्यूज़ चित्रकूट उत्तर प्रदेश
चित्रकूट17जुलाई23*हरियाली अमावस्या मेले के पावन पर्व पर दर्शनार्थियों पर की गई पुष्प वर्षा।
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट।
चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट की पावन धरती पर सोमवती हरियाली अमावस्या मेले के पावन पर्व पर भारत के कोने कोने आए हुए लाखों दर्शनार्थियों के ऊपर उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में हेलीकॉप्टर से रामघाट पर दर्शनार्थियों के ऊपर की गई पुष्प वर्षा , जिला प्रशासन विशाल मेले को मद्देनजर रखते हुए पिछले 3 दिनों से जिलाधिकारी अभिषेक आनंद एवं पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के कुशल निर्देशन में व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है और आज मेले के दिन जिला प्रशासन के संबंधित विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों की तैनाती चप्पे-चप्पे पर की गई है जिससे दूरदराज से आए हुए दर्शनार्थियों को भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूटधाम कामदगिरि दर्शन पर किसी प्रकार की अवस्थाएं ना हो। व्यवस्थाओं की पल पल जानकारी जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा ली जा रही है स्वतंत्रता के 75 वर्षों बाद पहली बार चित्रकूट धाम कामदगिरि मेले में दर्शनार्थियों के ऊपर पुष्प वर्षा की जा रही है जिससे दर्शनार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
More Stories
हरिद्वार 16 सितंबर 26*53 साल बनाम 8 महीने — हरिद्वार में विकास की दो तस्वीरें सामने हैं
पूर्णिया बिहार 16 सितंबर26 *जेल में उगेगा रोजगार: पूर्णिया सेंट्रल जेल में मशरूम प्रशिक्षण का आगाज़*
पूर्णिया 16 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पूर्णिया किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें