पंजाब13जुलाई23*अवैध शराब बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू
25 हजार लीटर लाहन को नष्ट किया
पंजाब व राजस्थान पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ चलाया सांझा आप्रेशन
अबोहर, 13 जुलाई (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू, एसपीडी मनजीत सिंह, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती एडी सिंह के नेतृत्व में पंजाब-राजस्थान पुलिस द्वारा शराब माफिया के खिलाफ सर्च आप्रेशन चलाया गया जिसमें 25 हजार लीटर लाहन को मौके पर नष्ट किया गया। कुछ भटिठ्यां व सामान बरामद किया गया। फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि अवैध शराब माफिया को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की कोई भी डिग्री नहीं होती इसका इस्तेमाल न करें। उन्होंने बताया कि थाना खुईयांसरवर पुलिस व राजस्थान पुलिस के गंगानगर के अंतर्गत आते थाना हिंदुमल कोट पुलिस ने सांझे तौर पर गंगकैनाल नहर 500एमएल पर सर्च अभियान चलाया गया जिसमें जेसीबी मशीन के माध्यम जमीन में दबाई गई लाहन व चालू भठ्यिां बरामद की गई। लाहन को नष्ट कर दिया गया। अवैध शराब माफिया के कारण सरकार को लाखों रूपये का नुक्सान होता है।
फोटो:1 जानकारी देती एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू व लाहन नष्ट करती टीम।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
New Delhi 17 October26**TODAYS TOP NEWS* from upaajtak news channel
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*