पंजाब13जुलाई23*न्यायाधीश सतीश शर्मा ने कोर्ट कम्पलैक्स पार्क का निरीक्षण किया
पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए अधिक से अधिक करें पौधारोपण : बार एसो. प्रधान लखविंद्र सिंह सिद्धू
अबोहर, 13 जुलाई (शर्मा/सोनू): अबोहर कोर्ट कम्पलैक्स के बने पार्क का आज निरीक्षण के लिए न्यायाधीश सतीश शर्मा पहुंचे। उनके साथ बार एसोसिएशन के प्रधान लखविंद्र सिंह सिद्धू, ज्वाईंट सैक्ट्री लखबीर सिंह सिद्धू, कैशियर जतिंद्र भोबरिया मौजूद थे। न्यायाधीश ने प्रधान लखविंद्र सिंह से बातचीत करते कहा कि यहां अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए जिससे पार्क हरा-भरा नजर आये। इस मौके पर बार एसो. के प्रधान लखविंद्र सिंह सिद्धू ने कहा कि सावन का महीना चल रहा है। इस माह में लगाये गए पौधे अपने आप फलफूल जाते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील करते कहा कि पौधे हमारे पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में सहायक होते हैं।
फोटो:2, पार्क का निरीक्षण करते न्यायाधीश।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
New Delhi 17 October26**TODAYS TOP NEWS* from upaajtak news channel
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*