कौशांबी26जून2023*दलित महिला की नहीं लिखा इंस्पेक्टर ने रिपोर्ट , वर्दी वाला गुंडा की तर्ज पर कर रहा है काम ।
इंस्पेक्टर विनीत सिंह के कारनामों से क्षेत्र में जनता परेशान ,कब देंगे उच्च अधिकारी ध्यान, जातिवादी मानसिकता से करता है काम , थाना सराय अकिल का मामला ।
26 दिन बीतने के बाद भी थाना प्रभारी विनीत सिंह सराय अकिल ने नही लिखी दलित महिला की रिपोर्ट। घर में घुसकर दलित महिला के लड़की और नाबालिक लड़के को था दबंगो ने पीटा। खेत में बकरी के चले जाने पर दबंगों ने की पिटाई । मुहल्ले के लोगों के सामने घटी घटना, वीडियो भी है मौजूद। थाना प्रभारी विनीत सिंह दलितों की नही लिखता रिपोर्ट, वर्दी के नशे में अंधा हुआ दारोगा। अब तक कई दलितो के मामले में कर चुका है लीपा पोती और विपक्षियों से मोटी वसूली ,जिसकी क्षेत्र मे है चर्चा। दिन रात वसूली मे मस्त है इंस्पेक्टर, सीआरपीसी 154 का करता है खुला उलंघन इंस्पेक्टर विनीत सिंह,कब देगें उच्च अधिकारी ध्यान। 5 बार कप्तान के यहां भी जा चुकी है दलित महिला, उच्च अधिकारियों के आदेश को भी ठेंगे पर रखता है इंस्पेक्टर । महिला ने उच्च अधिकारियों को पत्र देते हुए लगाई न्याय की गुहार, वही इंस्पेक्टर विनीत सिंह पर कब होगी कार्रवाई । जबकि दलित की रिपोर्ट ना दर्ज करने वाले अधिकारी पर भी कार्रवाई का है प्रावधान । दलितों के खिलाफ एंटी मानसिकता से काम करने वाला इंस्पेक्टर विनीत सिंह के कारनामों की कब होगी जांच। थाना सराय अकिल क्षेत्र के बैर गांव का है पूरा मामला ।

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*