पंजाब22जून2023*कत्ल करने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा : एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू
मृतक के बेटे के बयानों के आधार पर मामला दर्ज, जांच जारी
अबोहर, 22 जून (शर्मा/सोनू): पक्का सीडफार्म में करतार सिंह उम्र 83 वर्ष का रात्रि किसी ने हत्या कर दी। मौके पर आरोपी उसका ट्रैक्टर ट्राली भी लेकर फरार हो गये। बताया जा रहा है कि करतार सिंह रात्रि समय में खेत में बने कमरे में सो रहा था। अज्ञात व्यक्तियों ने उसका कतल किया और ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गये। हत्या का समाचार मिलने पर नगर थाना प्रभारी संजीव तरमाला, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, सीआईए स्टाफ के अलावा फाजिल्का के एसएसपी मैडम अवनीत कौर सिद्धू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रैस से बात करते बताया कि कत्ल करने वाले आरोपियों को जल्द काबू किया जायेगा। छापेमारी जारी है। पुलिस ने मृतक के बेटे बलवीर सिंह के बयानों पर मुकदमा नं. 123, 22.06.23 भांदस की धारा 302, 379, 34आईपीसी के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:3, मृतक व पुलिस पार्टी।

More Stories
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*नहर में कूद आत्महत्या करने वाले का शव बरामद करने में पुलिस नाकाम*