रायबरेली21जून2023*महराजगंज में शोपीस बने सभी आरो प्लांट भीषण गर्मी में पानी पीने के लिए जूझ रहे लोग
महराजगंज/रायबरेली: नगर व्यापार प्रतिनिधि मंडल महराजगंज इकाई के अध्यक्ष रिंकू जायसवाल ने इस भीषण गर्मी में पानी की समस्या से जूझ रहे नगर की जनता की आवाज उठाते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत महराजगंज को एक पत्र देकर क्षेत्र में खराब पड़े सभी आरो प्लांट को सही करा कर चालू करवाने की मांग की है। ताकि पानी की प्यास बुझाने के लिए दर-दर भटक रहे लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।
आपको बता दें कि, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत महराजगंज अपर्णा मिश्रा को दिए गए शिकायती पत्र में व्यापार मंडल अध्यक्ष रिंकू जायसवाल ने कहा है कि, प्रचंड गर्मी होने के बावजूद भी संपूर्ण कस्बे में लोगों को शीतल पानी पीने की व्यवस्था नहीं है। कस्बे में लगाए गए फ्रीजर एक भी चालू नहीं है। विभिन्न स्थानों पर लगे अधिकांश फ्रीजर खराब पड़े हैं इसके अलावा कुछ स्थानों से फ्रीजर हटा लिए गए।
व्यापारी नेता ने कहा कि, खराब पड़े और लगाए गए स्थान से हटवाए गए फ्रीजर दुरुस्त करवा कर पुन: उन स्थानों पर फ्रीजर लगवा कर चालू करवाए जाएं। ताकि नगर की जनता को शीतल जल पीने को मिल सके।
व्यापारी नेता ने चेतावनी दी है कि, अन्यथा की स्थिति में व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी नगर की जनता को साथ लेकर आंदोलन पर बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर पंचायत की होगी।
आपको यह भी बता दें कि, नगर पंचायत महाराजगंज आदर्श नगर पंचायत के नाम से जानी जाती है किंतु यहां सुविधाओं के नाम पर टोटा है, सोलर लाइटों से लेकर, शीतल जल के लिए लगाए गए आरोप्लांट तक सफेद हाथी साबित हो रहे हैं, यहां तक कि, पूर्व में शासन द्वारा विकास कार्यों के लिए भेजे गए धन में भी जमकर बंदरबांट हुआ है, जिसकी चर्चा संपूर्ण क्षेत्र में समय-समय पर होती रही है, और समय-समय पर शिकायतें भी उच्चाधिकारियों की चौखट पर होती रही है।

More Stories
वाराणसी6अगस्त26*दैत्रा वीर बाबा का वार्षिक श्रृंगार कल, विशाल भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
लखनऊ6अगस्त26*भारी बेइज्जती लानत-मलानत के बाद NHAI जागा
नई दिल्ली6अगस्त26*PM मोदी से जुड़ा फेसबुक का क्या है विवाद? जिसके लिए मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग को मांगनी पड़ी माफी*