भागलपुर 21 जून* भागलपुर विधानसभा में भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन हुआ संपन्न।
संवाददाता – भागलपुर से शैलेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
भागलपुर 21 जून* केंद्र की मोदी सरकार की सेवा सुशासन और गरीब कल्याण की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा युवा मोर्चा के तत्वाधान में भागलपुर विधानसभा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजयुमो अध्यक्ष चंदन ठाकुर ने की।
एमएलसी डॉ एनके यादव ने कहाकी पीएम नरेन्द्र मोदी जी 09 साल पूरे होने पर राष्ट्र में आमूल चूल बदलाव हुआ है. राष्ट्र ने नई-नई ऊंचाइयों को छुआ है. राष्ट्र में कल्याणकारी योजनाओं का फायदा जनता को सीधे-सीधे पहुंच रहा है. समाज के आखिरी आदमी तक केंद्र गवर्नमेंट की योजनाओं का फायदा पहुंच रहा है।
कहलगॉव विधायक पवन यादव ने कहा की मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र ही नहीं दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है.आज विश्व की निगाहें हिंदुस्तान और नरेंद्र मोदी पर ही टिकी हुई हैं. पीएम जी को दूसरे राष्ट्र के राष्ट्राध्यक्ष भी पैर छूते हैं. यह पूरे राष्ट्र के लिए और देशवासियों के लिए गौरव की बात है।
ज़िलाध्यक्ष संतोष साह ने कहा की जिले के सभी मोर्चा मजबूती से काम कर रहे हैं.बीजेपी का कार्यकर्ता राष्ट्रहित में काम करता है. 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता कमल खिलाने का काम करेगी.
भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन ठाकुर ने कहा की उन्होंने कोरोना काल के दौरान जनता को राहत देने के लिए मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री उज्जवल योजना, प्रधानमंत्री आवास व शौचालय योजनाओं की जानकारी दी. कहा कि मोदी सरकार गरीबों को मुफ्त में पांच किलो अनाज देती है. लेकिन राज्य की नीतीश सरकार अपना कहते हुए झूठ बोलने का काम कर रही है. नीतीश सरकार भ्रष्टाचार और युवा विरोधी, महिला विरोधी, किसान विरोधी सरकार है. उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर मोदी सरकार द्वारा मिल रही योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का आग्रह किया.
इस अवसर पर बंटी यादव,दिलीप निराला,रोशन सिंह,उमाशंकर,योगेश पांडेय,विजय कुशवाहा,मनीष दास,राजेश टंडन,विकास कर्ण,स्वेता सिंह,स्वेता सुमन,आरती यादव,संजय चौधरी,अभय वर्मन,रोहित पांडेय,कुमार श्रवण,अनुज कुमार झा,सूरज जायसवाल,शिवचन्द्र झा,हर्ष उत्सव,सिद्धार्थ सोलंकी जी,राज तेजस्वी,रोहित यादव,आकाश जी,सोनू,सिम्मी झा,आशीष,राजकुमार यादव, कौशल कुमार,निरंजन,विकास चौहान एवम अनेकों कार्यकर्ता समलित हुए।

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है