भागलपुर20जून2023*बिहार गृह रक्षा वाहिनी के होमगार्ड जवान की गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित करते हुए उन्हें दी गई अंतिम विदाई*
*बिहार गृह रक्षा वाहिनी के होमगार्ड जवान की तबीयत खराब होने से इलाज के दौरान हुई मौत*
*समाहरणालय परिसर स्थित होमगार्ड कार्यालय के समक्ष गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित करते हुए उन्हें दी गई अंतिम विदाई*
भागलपुर,बिहार गृह रक्षा वाहिनी के 89 बैच के होमगार्ड जवान तिलकपुर सुल्तानगंज निवासी सुशील कुमार मिश्र जो भागलपुर के जिला स्कूल के बीआरसी कार्यालय में कार्यरत थे, अचानक उनके कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ गई थी और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया, वह पिछले कई दिनों से बीमार थे और मायागंज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, दिवंगत होमगार्ड जवान को समादेष्टा भागलपुर के द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित होमगार्ड कार्यालय के समक्ष गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित करते हुए अंतिम विदाई दी गई, साथ ही उनके परिवार को मुआवजा राशि व पेंशन निर्धारित करने की भी मांग के साथ इनके बच्चों को विभाग के द्वारा सेवांत लाभ देने की मांग की गई। गृह रक्षक जिला इकाई के जिला अध्यक्ष अखिलेश्वर यादव ने कहा सभी गृह रक्षक इनके परिवार के लिए हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।

More Stories
वाराणसी23जून26*अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग जाने से 15 छात्रों की हुई मौत से काशी में शोक
पूर्णिया बिहार प्राइस जून 26 _पूर्णिया में प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत परेड संपन्न_
पूर्णिया बिहार 23 जून26 _सिपाही भर्ती परीक्षा कल, प्रशासन अलर्ट_