भागलपुर20जून2023*बालु घाट रोड सहित गंगा घाट में सैकड़ो अतिक्रमण दुकानें को बुलडोजर से किया ध्वस्त*
*जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीओ धन्नजय कुमार ने स्थानीय पदाधिकारी के साथ मिलकर बालु घाट रोड सहित गंगा घाट में सैकड़ो अतिक्रमण दुकानें को बुलडोजर से किया ध्वस्त*
भागलपुर सुलतानगंज में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर सोमवार को दोपहर जिला प्रशासन के निर्देश पर अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर चला बुलडोजर | इस दौरान एसडीओ धन्नजय कुमार, पंचायती राज्य पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी नीलीमा कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी अभीनव कुमार , अंचला पदाधिकारी अमित राज, मनरेगा पदाधिकारी कमल कुमार, के द्वारा आज सोमवार को दोपहर 12 बजे सब्जी मंडी बाजार, बालु घाट रोड, अजगैविनाथ गंगा घाट, नमामि गंगे घाट में बुलडोजर के माध्यम से सभी अतिक्रमण दुकानदारों को तोडफोड कर हटाया गया| इस दौरान एसडीओ धन्नजय कुमार ने मिडिया को बताया कि श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर गंगा घाट सहित अन्य जगहों में बुलडोजर के माध्यम से अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है| इस दौरान थाना के एएसआई अशौक कुमार सिंह, सहित पुलिस बल व जिला पुलिस बल मौजूद थे|

More Stories
लखनऊ27अप्रैल26* प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए फैसला जल्द!
कानपुर देहात27अप्रैल26* नकली-घटिया तेल पर बड़ी कार्रवाई, 28 हजार लीटर सीज; कई कंपनियों के प्रोडक्ट बैन*
गोरखपुर27अप्रैल26*उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है।