भागलपुर16जून23*किलकारी बिहार बाल भवन भागलपुर की प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक अभिलाषा कुमारी को डबल कांस्य पदक प्राप्त हुआ
दिनांक 5 जून से 11 जून तक कजाकिस्तान ,अस्थाना शहर में आयोजित एशियन शैंबो चैंपियनशिप 2023 में किलकारी बिहार बाल भवन भागलपुर की प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक अभिलाषा कुमारी को डबल कांस्य पदक प्राप्त हुआ । प्रतियोगिता के आखिरी दिन 54 केजी वर्ग में स्पोर्ट्स सेंबो इवेंट में अभिलाषा ने डबल ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया और विश्व में अपने राज्य और देश का नाम ऊंचा किया। इसी उपलब्धि पर बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के माननीय मंत्री श्री जितेंद्र राय अपर मुख्य सचिव कला संस्कृति एवं युवा विभाग श्रीमती हरजोत कौर बंहरा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रविंद्र संकरण निर्देशक सह सचिव पंकज राज शैंबो इंडिया के अध्यक्ष डॉ भागीरथ लाल महासचिव शिल्पी अरोरा सैंबो एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के महासचिव सह सैंबो इंडिया के वारिय उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ,किलकारी बिहार बाल भवन के निर्देशक ज्योति परिहार ,सहित बिहार के कई खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी। देश के लिए मेडल प्राप्त करने के बाद आज उनका आगमन भागलपुर रेलवे स्टेशन पर हुआ। जहां उनका स्वागत करने बिहार कुश्ती संघ के कार्यालय सचिव विजय कुमार,जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ,जिला कुश्ती संघ के सचिव ब्रजेश कुमार,पूर्व महापौर वीणा यादव, किलकारी बिहार बाल भवन भागलपुर के सहायक लेखा पदाधिकारी विश्व विजय झा समेत कई अन्य खेल संगठनों के पदाधिकारी किलकारी भागलपुर के प्रशिक्षकगण एवं काफी संख्या में बच्चे पहुंचे और समारोह पूर्वक बैंड–बाजा, अंग वस्त्र फूल माला, पुष्पगुच्छ आदि देकर उनका स्वागत किया और स्टेशन से किलकारी तक विक्ट्री मार्च निकाला। मौके पर संबोधित करते हुए सहायक लेखा पदाधिकारी विश्वविजय झा ने अभिलाषा कुमारी को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को भागलपुर ही नहीं देश का गौरव बताया और साथ ही कहा कि ऐसे उदाहरण हमारे बेटियों को मुख्यधारा में लाने हेतु प्रेरित करने का कार्य करेंगे। आगे संबोधित करते हुए पूर्व महापौर वीणा यादव ने बधाई दी और उनकी खेल भावना को सराहा साथ ही कहा कि जिस संस्थान के पदाधिकारी इतने मेहनती और लगनशील हैं वहां के बच्चे का भविष्य उज्जवल ही होगा। उनके इस जीत से किलकारी में उत्सव का माहौल है। सभी बच्चों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। मौके पर काफी संख्या में शहर के गणमान्य लोग अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित थे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सहारनपुर 24 फ़रवरी 26* 62 फुटा रोड पर नाला निर्माण में अनियमितता पर नगरायुक्त ने ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर 50 हजार जुर्माना लगाया
लखनऊ 24 फ़रवरी 26*थाने के अंदर हनुमान चालीसा पढा जा सकता है उसमें कोई दिक्कत नही*
अयोध्या 24 फ़रवरी 26*भारती इंटर कॉलेज के यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक पद से हटाए गए*