चित्रकूट14जून23*महिला बीट आरक्षियों ने बीट क्षेत्र में महिला चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरुक किया*
*थाना राजापुर , थाना पहाड़ी एवं थाना बहिलपुरवा की महिला बीट आरक्षियों ने बीट क्षेत्र में महिला चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरुक किया*
*महिलाओं को बताया कि उनके साथ हो रहे उत्पीड़न के सम्बन्ध में पुलिस से ‘‘चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो*’’
संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट श्रीमती वृन्दा शुक्ला के कुशल निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति” के तहत जनपद के प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी श्री नागेन्द्र नागर की उपस्थिति में महिला बीट आरक्षी विष्णु प्रिया व महिला आरक्षी रोशनी द्वारा ग्राम परसौजा के पंचायत भवन में तथा पहाड़ी की महॉला बीट आरक्षी रेखा भारती व रानी देवी द्वारा ग्राम सिकरी सानी में प्रभारी निरीक्षक राजापुर भास्कर मिश्रा की उपस्थिति में महिला बीट आरक्षी निशा अहिरवार व महिला बीट आरक्षी अन्जू वर्मा के द्वारा कस्बा राजापुर के माधवगंज मोहल्लें में तथा महिला बीट आरक्षी गुड़िया थाना बहिलपुरवा द्वारा आरक्षी अविनेश पाल के साथ ग्राम किटहना में महिलाओं/बालिकाओं के साथ महिला चौपाल आयोजित की गयी । इन महिला चौपालों में महिला बीट आरक्षियों ने महिलाओं/बालिकाओं को उनके सुरक्षार्थ व सहायता हेतु शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानो पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी देकर उन्हे जागरूक किया गया तथा शासन के विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के पम्पलेट्स वितरित किये गए ।
महिलाओं/बालिकाओं को बताया गया कि उनके साथ हो रहे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के सम्बन्ध में पुलिस से ‘‘चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो’’ जिससे उनके साथ हो रहे उत्पीड़न को रोक जा सके । महिलाओं/बालिकाओं को गुड-टच, बैड-टच के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से जानकारी देते हुये बताया गया कि अक्सर छोटे-छोटे बच्चों को हमारे जानने वाले ही बैड-टच करते हैं और हम समझ नहीं पाते, इसके सम्बन्ध में खुलकर बतायें तथा बच्चों का विशेष ध्यान रखें ।

More Stories
लखनऊ 24 फ़रवरी 26*थाने के अंदर हनुमान चालीसा पढा जा सकता है उसमें कोई दिक्कत नही*
अयोध्या 24 फ़रवरी 26*भारती इंटर कॉलेज के यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक पद से हटाए गए*
अयोध्या 24 फ़रवरी 26*गंभीर संक्रमण के चलते वरिष्ठ पत्रकार एखलाक अहमद व मोहम्मद सलमान लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती