मथुरा12जून2023*संविदाकर्मी की मौत के आरोप में जेई और एसएसओ के खिलाफ केस दर्ज
संवाददाता बिजेंदर यूपी आज तक मथुरा की रिपोर्ट
जेई और एस एस ओ के निर्देश पर बाधित विद्युत आपूर्ति चालू कराने गए थे संविदा कर्मी
गोवर्धन। विद्युत निगम के संविदा कर्मी के मौत के मामले में मृतक संविदा कर्मी के भाई की तहरीर पर अड़ीग विद्युत सब स्टेशन के जेई और एसएसओ के खिलाफ संगीन धाराओं में गोवर्धन पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।
मृतक संविदा कर्मी के भाई पप्पू पुत्र नवल सिंह द्वारा गोवर्धन थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार की रात 9.30 बजे संविदा कर्मी दिनेश और मुकेश अड़ीग सब स्टेशन के जेई व एस एस ओ के निर्देश पर अड़ीग की बाधित विद्युत सप्लाई ट्रांसफार्मर से चालू कराने गए थे। आरोप है कि दिनेश और मुकेश ने आदर्श इंटर कॉलेज के समीप ट्रांसफार्मर से फॉल्ट सही करने के लिए जेई और एस एस ओ से शटडाउन लिया था। शट डाउन वापस किए बिना ही विद्युत सप्लाई शुरू कर दी। इससे दिनेश और मुकेश करंट की चपेट में आ गए। दिनेश की मौत हो गई, मुकेश अस्पताल में भर्ती है। दिनेश के भाई पप्पू ने गोवर्धन थाने में तहरीर देकर जेई और एस एस ओ के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
ओम हरि वाजपेई थाना प्रभारी गोवर्धन ने बताया मृतक संविदा कर्मी के भाई की तहरीर पर जेई और एस एस ओ के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
कानपूर नगर २२ फ़रवरी २६ * सिर्फ और सिर्फ झूठे का बोलबाला,भ्रष्टाचार,अपराध पर सिर्फ काली कमाई का खेल है सारा
वाराणसी २२ फरवरी २६ * थाना फूलपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला व उसके पुत्र को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया
मिर्जापुर २२ फरवरी २६ * मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 22 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे