February 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

चित्रकूट12जून2023*पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में महिला बीट आरक्षियों को महिला बीट सुदृढ़ीकरण के सम्बन्ध प्रशिक्षण प्रदान किया गया*

चित्रकूट12जून2023*पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में महिला बीट आरक्षियों को महिला बीट सुदृढ़ीकरण के सम्बन्ध प्रशिक्षण प्रदान किया गया*

चित्रकूट12जून2023*पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में महिला बीट आरक्षियों को महिला बीट सुदृढ़ीकरण के सम्बन्ध प्रशिक्षण प्रदान किया गया*

*ग्राम सचिवालयों/विद्यालयों में महिला चौपाल लगाकर जागरुक करें कि उनके साथ हो रहे उत्पीड़न के सम्बन्ध में चुप्पी तोड़ें खुलकर बोलें*

संजय मिश्रा यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट

चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्रीमती वृंदा शुक्ला की अध्यक्षता में जनपद के क्षेत्राधिकारी लाइन्स/यातायात श्रीमती निष्ठा उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी मऊ राज कमल एवं प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों की उपस्थिति में पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त थाना चौकियों की बीट में नियुक्त महिला आरक्षियों एवं पुलिस कार्यालय स्थित महिला सहायता प्रकोष्ठ में नियुक्त महिला आरक्षियों को कार्यकुशलता हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महोदया द्वारा महिला आरक्षियों को निम्नलिखित आदेश निर्देश निर्गत किये गयेः-
महिला बीट आरक्षी अपने बीट क्षेत्र के ग्रामों में पुरुष आरक्षियों के साथ हर 15 दिन में जाकर कर ग्राम सचिवालय या विद्यालयों में महिलाओं/बालिकाओं के साथ जागरुकता गोष्ठी आयोजित करें । इस जागरुकता गोष्ठी में महिलाओं को शासन की विभिन्न हेल्पलाइन के सम्बन्ध में जागरुक करें एवं शासन के विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों वाले पम्पलेट्स वितरित करें । खासकर महिलाओं/बालिकाओं को वीमेन पॉवर लाइन 1090 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक करें । महिलाओं/बालिकाओं को बतायें कि उनके साथ हो रहे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के सम्बन्ध में पुलिस से चुप्पी तोड़ों खुलकर बोलो । महिलाओं/बालिकाओं को गुड-टच, बैड-टच के सम्बन्ध में बतायें, यह जानकारी दें कि अक्सर छोटे-छोटे बच्चों को हमारे जानने वाले ही बैड-टच करते हैं और हम समझ नहीं पाते, इसके सम्बन्ध में खुलकर बतायें । महोदया द्वारा बताया गया कि अगर बीट क्षेत्र में 200 से अधिक महिलाओं को चौपाल के लिये एकत्रित किया जाता है तो किसी राजपत्रित अधिकारी या मेरे द्वारा स्वयं प्रतिभाग किया जायेगा ।
महोदया द्वारा सभी महिला बीट आरक्षियों को बताया गया कि अपने-अपने बीट क्षेत्र की महिलाओं का व्हाट्सअप ग्रुप बनायें, जिसमें आशा बहुऐं, आंगनबाडी कार्यकर्ता, ए.एन.एम, महिला ग्राम प्रधान, महिला शिक्षकों को जोड़ा जाये ।
थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि थानों में महिला सम्बन्धी शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त होने पर ऐसे प्रार्थना-पत्रों की जांच महिला बीट आरक्षियों से करायें । यह भी निर्देशित किया गया कि महिला बीट आरक्षी का ग्रामों में जाकर महिलाओं की समस्याओं को सुनना एवं महिला सम्बन्धी शिकायतों का महिला बीट आरक्षी द्वारा जांच करना तथा महिला आरक्षियों द्वारा महिलाओं के साथ गोष्ठियां करने के सम्बन्ध में शत प्रतिशत अनुपालन करायें ।

Taza Khabar