February 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा05जून2023*मा0 महापौर महोदय एवं नगर आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आहूत की गई।

मथुरा05जून2023*मा0 महापौर महोदय एवं नगर आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आहूत की गई।

मथुरा05जून2023*मा0 महापौर महोदय एवं नगर आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आहूत की गई।

आज दिनांक-05.06.2023 को नगर निगम मथुरा-वृन्दावन, वृन्दावन-जोन कार्यालय में मा0 महापौर महोदय एवं नगर आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में मा0 महापौर जी द्वारा निर्देश प्रदान किये गये कि, वृन्दावन नगर के समस्त 13 वार्डो में विशेष स्तर में सफाई अभियान चलाया जाये। साथ ही प्रत्येक वार्ड में कम से कम 10 गलियों को माॅडल के रुप में विकसित किया जाये। मा0 महापौर जी द्वारा अवगत कराया गया कि नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के समस्त 70 वार्डो में सफाई कार्य में सर्वोच्च प्रथम 03 वार्डो को पुरूस्कार दिया जायेगा जिसमें प्रथम पुरूस्कार 30 लाख रूपये, द्वितीय पुरूस्कार 25 लाख रूपये, तृतीय पुरूस्कार 20 लाख रूपये की धनराशि विकास कार्य हेतु प्रदान की जायेगी तथा उस वार्ड के पार्षद जी को भी 15 अगस्त को सम्मानित किया जायेगा। वृन्दावन जोन के जोनल स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश प्रदान करते हुये कहां कि वर्षा ऋतु आने से पूर्व वृन्दावन नगर के समस्त नालों को प्राथमिकता के आधार पर तली झाड़ शिल्ट निकलवाते हुये साफ कराये जाये तथा नालों के बाहर निकली हुई शिल्ट को तत्काल उठवाया जाये। इसके साथ ही महाप्रन्धक जेल को वृन्दावन नगर में पेयजलापूर्ति निरन्तर जारी रहने के निर्देश प्रदान किये साथ ही सीवर ओवर फ्लो की समस्या आगामी वर्षा ऋतु में न हो इसके कड़े प्रबन्ध किये जाये। अधिशासी अभियन्ता सिविल यह निर्देश दिये गये कि, सड़क के दोनो ओर लगी इण्टरलाॅकिंग टाइल्स को सुव्यवस्थित किया जाये तथा सप्त देवालयों को जाने मार्गो पर विशेष ध्यान देकर पेचवर्क का कार्य प्राथमिकता के आधार पर अधिक मास से पूर्व कराया जाना सुनिश्चित करें। शाम की शिफ्ट में प्रमुख मार्गो को छोड़कर सभी वार्डो के सफाई कर्मियों को एकत्रित कर विशेष सफाई अभियान चलाया जाये तथा सम्बन्धित पार्षद से समन्वय स्थापित कर माइक्रो प्लान तैयार कराया जाये। गैराज में स्थित सभी वाहनों को तत्काल प्रभाव से सही कराया जाये रोड स्वीपिंग मशीन तत्काल सही कराकर सफाई करवाई जाये। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त श्री क्रान्ति शेखर सिंह, सहायक नगर आयुक्त श्री लवकुश गुप्ता, महाप्रबन्धक जल श्री विजय नारायण मौर्य, श्री शंशाक शर्मा पार्षद, श्री मुकेश सारस्वत पार्षद, श्री घनश्याम चैधरी पार्षद, श्री सतीश बघेल, जोनल स्वास्थ्य अधिकारी श्री रामानन्द त्यागी, अधिशासी अभियन्ता (सिविल) श्री रिजवान अहमद, कार्यालय प्रभारी श्री श्रीगोपाल वशिष्ठ, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री सुभाषचन्द, राजस्व निरीक्षक श्री मुकेश सिंह, श्री राजेश गौतम, श्री राजेश रावत, श्री पवन शर्मा, श्री गोपाल प्रसाद शर्मा, श्री राजकुमार सरस आदि कर्मचारी/अधिकारीगण मौजूद रहे।

Taza Khabar