मथुरा05जून2023*सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में निम्नानुसार अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गयी-
नगर आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन में दिनांक 05.06.2023को श्री डी0के0 सिंह सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में निम्नानुसार अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गयी-
मौजा नौंगांव के नवीन परती खसरा नं0 306 के 6100 वर्गमीटर रकवे पर गुड्डू पुत्र बिहारी लाल द्वारा रिहायशी मकान बनाकर एवं फसल बोकर कब्जा किया गया था। आज दिनांक 05.06.2023 को रिहायशी मकान के लगभग 506 वर्गमीटर रकवे को छोड़कर शेष 5594 वर्गमीटर भूमि पर जे0सी0बी0 से निशान लगवाकर कब्जा प्राप्त किया गया। कार्यवाही के समय नगर निगम के राजस्व निरीक्षक श्री सोहन सिंह, लेखपाल श्री लक्ष्मण शर्मा व श्री थान सिंह सूबेदार राजेश कुमार, दिगम्बर सिंह, राहुल चतुर्वेदी, पी0पी0 सिंह एवं दीपक शर्मा उपस्थित रहे।
(डी0के0 सिंह)
सहा0 नगर आयुक्त
नगर निगम मथुरा-वृन्दावन

More Stories
नई दिल्ली14अगस्त26*शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 देश दुनिया के ताजा 45 समाचार*
लखीमपुर खीरी14अगस्त26*प्रतिभावान खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय राइफल-पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है
सुल्तानपुर14अगस्त26*राजकीय पशु चिकित्सालय बल्दीराय में 2024 से डॉक्टर की तैनाती नहीं*