चित्रकूट25मई2023*14 आरक्षी प्रमोशन पाकर बने मुख्य आरक्षी*
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट वृंदा शुक्ला द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी यातायात/लाइंस श्रीमती निष्ठा उपाध्याय की उपस्थिति में वर्ष 2011 बैच के 14 आरक्षियों को आरक्षी से मुख्य आरक्षी पद पर पदोन्नत होने पर पदचिन्ह लगाकर विभूषित किया गया । पदोन्नति पाने वाले सभी कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गयी । पदोन्नति पाने वाले कर्मचारियों में यातायात में नियुक्त आरक्षी देवेंद्र राजपूत, आरक्षी आशाराम, गोपनीय कार्यकाल में नियुक्त आरक्षी सत्यपाल यादव, सोशल मीडिया सेल में नियुक्त आरक्षी देवेन्द्र चौधरी, डायल 112 में नियुक्त आरक्षी अनिल कुमार पाल, चुनाव कार्यालय में नियुक्त आरक्षी मेहरवान, क्षेत्राधिकारी मऊ कार्यालय में नियुक्त आरक्षी मनोज पाल, एलआईयू में नियुक्त महिला आरक्षी रचना यादव एवं आरक्षी अतुल यादव तथा पुलिस लाइन में नियुक्त आरक्षी बाबूलाल राठौर, आरक्षी हरगोविंद कुशवाहा, आरक्षी ख़ूबचन्द्र, आरक्षी अभिषेक यादव, आरक्षी संजय कुमार रहे ।

More Stories
लखनऊ30जुलाई26*जब तक जातिगत उत्पीड़न है, तब तक जाति आधारित आरक्षण रहना ही चाहिए :आर. मानसय्या*
सुल्तानपुर30जुलाई26*सरकारी दवाएं कूड़ेदान में मिलने से हड़कंप,सीएमओ ने बैठाई जांच*
उत्तर प्रदेश30जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*