कानपुर25मई2023*जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी द्वारा कानपुर के जाजमऊ कैंपस में स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों (एस. टी.पी.) का निरीक्षण किया गया।
आज दिनांक 25.05.2023 को अपराह्न 03:30 बजे माननीय जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी द्वारा कानपुर के जाजमऊ कैंपस में स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों (एस. टी.पी.) का निरीक्षण किया गया।
1. निरीक्षण में सर्वप्रथम कानपुर नगर के सीवेज मैनेजमेंट के बारे में जानकारी मांगी गई। परियोजना प्रबंधक श्री ज्ञानेंद्र चौधरी द्वारा कानपुर नगर के सभी एस. टी.पी. के बारे विस्तार से अवगत कराया गया।
2. इसके पश्चात् मा. मंत्री जी द्वारा जाजमऊ के 130 तथा 43 एम. एल. डी. एस. टी.पी. का स्थलीय निरीक्षण किया गया। एस. टी.पी. के इनलेट से ट्रीटेड एफल्यूंट तक सभी इकाइयों का गहनता से जानकारी मांगी गई।
3. निरीक्षण के दौरान एस. टी.पी. से निकलने वाला ट्रीटेड एफल्यूएंट भी देखा गया। जो संतोषजनक पाया गया।
4. 130 एम. एल. डी. एस. टी.पी. के नए क्लोरिनेशन सिस्टम तथा ट्रीटेड एफल्यूंट पंप हाउस के निर्माण एवम अवशेष नवीनीकरण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की गई। संबंधित फर्म M/s K.R.M.P.L Kanpur के परियोजना प्रबंधक को 2 माह में समस्त कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित भी किए।
5. NMCG तथा जटेटा कानपुर द्वारा संयुक्त रूप से वित्तपोषित 20 एम. एल. डी. सीईटीपी के निर्माण के बारे में JTETA (जाजमऊ टेनरी एफल्यूएंट ट्रीटमेंट एसोसिएशन) के निदेशक श्री रिजवान नादरी से दूरभाष पर जानकारी ली गई।
6. जल शक्ति मंत्री ने एसटीपी के निरीक्षण के पश्चात इसके 15 कि.मी. लंबे इरिगेशन चैनल का भी निरीक्षण किया । रास्ते में मोतीपुर, शेखपुर गांव के निवासियों के साथ भी वार्ता की गई। ग्रामीणों के द्वारा पेयजल की समस्या के बारे में अवगत कराया गया जिस पर मा. मंत्री जी द्वारा जलनिगम (ग्रामीण) के उपस्थित अधिकारियों को समस्या के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
More Stories
महोबा 16 सितंबर 26*कचरा संयंत्र पर लाखों रुपये खर्च, फिर भी चरखारी में सड़क किनारे और बस्ती के बीच कचरे के ढेर
लखनऊ16 सितंबर 26*पारा में आधी रात के बाद ‘माफिया राज’: उड़ाई जा रही हैं सीएम योगी के आदेशों की धज्जियां*
मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26*जनपद मुजफ्फरनगर में छात्रों का बीच सड़क पर तांडव