झारखंड20मई2023*पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का राजमहल आगमन
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हुई
संगठनात्मक चर्चा
राजमहल: झारखंड प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं आम जन के नेता बाबूलाल मरांडी का राजमहल विधानसभा क्षेत्र की धरती पर आगमन हुआl आगमन के पश्चात उन्होंने विधायक अनंत ओझा एवं जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महेशपुर विधानसभा के लोकप्रिय नेता दुर्गा मरांडी के आवास पर पहुंचकर विश्राम कियाl तत्पश्चात पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा की गईl इस चर्चा के केंद्र बिंदु में राजमहल लोक सभा क्षेत्र से 2024 में भारतीय जनता पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने हेतु विचार विमर्श की गईl 2024 में पुणे एक बार नरेंद्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनाने के उद्देश्य से तमाम कार्यकर्ताओं को कमर कसने की सलाह दी गईl साथी अनंत ओझा ने भी कहा कि राजमहल विधानसभा क्षेत्र में अगला चुनाव माननीय गृह मंत्री के नेतृत्व में लड़ा जाएगाl साथ ही दुर्गा मरांडी ने धन्यवाद ज्ञापन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से सलाह तथा मार्गदर्शन की अपील की तथा भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के गगनभेदी नारों के साथ बैठक समाप्त की गईl

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*