भागलपुर16मई2023**युवक ने बालू से बनायी भोलेनाथ की आकृति, बना चर्चा का विषय, राहगीरों नें ली सेल्फी।
भागलपुर से शैलेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आजतक
भागलपुर नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर निवासी प्रकाश रविदास के पुत्र कुमोद कुमार ने नवगछिया आदर्श थाना के समीप सड़क के किनारे बालू से भगवान भोलेनाथ की आकर्षक आकृति बना कर स्थानीय लोगों को चकित कर दिया है. बड़ी संख्या में लोग आकृति को देखने पहुंच रहे हैं. लोग कुमोद की तारीफ भी कर रहे हैं. कुमोद ने बताया कि वह ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है, उसने सातवीं कक्षा तक की पढ़ाई की है लेकिन वह बचपन से ही इस तरह का कारता है. एक अच्छी आकृति बालू पर उकेड़ने में उसे छः से आठ घंटे का समय लग जाता है. वर्तमान में कुमोद मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।
More Stories
शामली 1 अक्टूबर 26*उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप
मुजफ्फरनगर, 1 अक्टूबर 2026* एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर26 पोषण माह पर बच्चों ने बनाई आकर्षक पेंटिंग एवं रंगोली, संतुलित आहार का दिया संदेश*