भागलपुर 15 मई 2023*बीएन कॉलेज में पुराने खंडहर पड़े भवन का होगा जीर्णोद्धार,यहां बनेंगे डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन का भवन*
भागलपुर,तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर जवाहरलाल ने पुराने खंडहर पड़े बीएन कॉलेज का निरीक्षण किया। वही कुलपति ने बताया कि यहां पर डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन का भवन बनेगा जिसके लिए एकेडमिक काउंसिल और सिंडिकेट की बैठक में यह पारित हो गया है वही सीनेट में पास कराकर इसे राजभवन मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इसको लेकर आज कुलपति के द्वारा खंडहर पड़े बीएन कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान कुलपति के द्वारा यहां अतिक्रमण की गई जगहों का भी जायजा लिया और यहां के हालात को देखकर कुलपति काफी नाखुश दिखे। कुलपति ने बताया कि यहां पर असामाजिक तत्व भी इकट्ठा होते हैं और यहां पर शराब गांजा स्मैक आदि का सेवन भी किया जाता है। जिसको लेकर कुलपति ने रजिस्ट्रार और इंजीनियर को यहां पर चारों तरफ दीवार देकर घेराबंदी करने का निर्देश दिया है वही अतिक्रमण कर रह रहे लोगों को 1 सप्ताह के अंदर जगह खाली करने का आदेश दिया है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
उत्तर प्रदेश8मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर 8मई26*चौबेपुर में आरटीओ प्रवर्तन विभाग हुआ सक्रिय
पूर्णिया8मई26*कल लोक अदालत: पूर्णिया में सुबह 9 से शाम 7 तक इन 3 रूटों पर नो एंट्री,