भागलपुर 15 मई 2020*मौत के दोनों केस में अनुसंधान चल रहा है जल्द दोषियों पर कानून संवत होगी कार्रवाई*
*पत्ता बेचने वाली महिला की मौत और कॉन्स्टेबल नीतू की मौत को लेकर एसएसपी ने कहा- दोनों केस में अनुसंधान चल रहा है जल्द दोषियों पर कानून संवत होगी कार्रवाई*
भागलपुर में अपराधी बेलगाम हो गए हैं, अपराधी अपराध को इस कदर अंजाम देते दिख रहे हैं मानो प्रशासन का उन्हें कोई भय ही ना हो, भागलपुर के मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र के लोहिया पुल के पास से एक महिला को चाकू मारने की सूचना आई थी, अपराधियों ने एक मवेशी का पत्ता बेचने वाली महिला की चाक़ू मार कर हत्या कर दी, 1 दिन बाद उस महिला की पहचान हो पाई थी इसी बाबत वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि इस पर ठोस संज्ञान लिया गया है और जांच चल रही है जैसे ही दोषी पकड़ा जाता हैं उसपर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी….
वहीं दूसरी ओर रेलवे आरपीएफ से दिल दहला देने वाली घटना भी सामने आई थी जहां भागलपुर रेल महिला कॉन्स्टेबल ने पंखे से झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली इसमें मृतक कॉन्स्टेबल नीतू के पिता ने उसके पति और ससुराल वाले पर एफआईआर भी दर्ज कराया था इसको लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने कहा है इस केस में भी कॉन्स्टेबल नीतू के मोबाइल को जप्त कर लिया गया है साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है सच्चाई जैसे सामने आती है वैसे ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
मुंबई23जून26*अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : रचनात्मकता, संवेदना और वैश्विक संवाद का संगम
कानपुर नगर23जून26*कार्यकर्ताओं के संघर्ष, परिश्रम एवं समर्पण से भामस देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन: श्रीराम
मथुरा 23 जून 26* डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्तगण को अवैध असलाहों/उपकरणों के साथ किया गया गिरफ्तार ।*