[12/05, 6:27 pm] Yashvant Singh Kaushambi: *कौशाम्बी*
संदिग्ध को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला।
चौकी इंचार्ज हर्रायपुर और हमराही सिपाहियों से हाथापाई।
संदिग्ध शख्स और उसकी परिवार की महिलाओं ने घेरा।
पुलिस कर्मियों से गाली-गलौज कर,की हाथापाई।
चौकी इंचार्ज के पिस्टल निकालने पर पीछे हटे हमलावर।
किसी तरह जान बचाकर मौके से उल्टा भागी पुलिस।
शहबाज नाम के संदिग्ध को पकड़ने गयी थी पुलिस।
थाना संदीपन घाट के गंगसारी गांव की घटना।
[12/05, 7:26 pm] Yashvant Singh Kaushambi: *स्कूल से घर वापस लौट रहे शिक्षक पर चाकू से हमला शिक्षक की हालत गंभीर*
*कौशाम्बी*||थाना क्षेत्र के हजियापुर गांव के पास आज दोपहर प्राइमरी स्कूल एक शिक्षक के ऊपर उस समय जानलेवा हमला कर दिया गया जब वह स्कूल से अपने घर वापस आ रहे थे शिक्षक को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती करा दिया गया है,बता दें कि पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के धबाड़ा गांव निवासी शिवम सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह कौशाम्बी विकासखंड के भकंदा गांव के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत है, जहां से वह दोपहर करीब 1:00 बजे स्कूल बंद होने के बाद अपने घर वापस आ रहे थे जैसे ही वह हजियापुर मोड़ के पास पहुंचे तो पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने रोककर चाकू से शिक्षक के ऊपर प्राणघात हमला कर लहुलुहान कर दिए और मौके से अपाचे बाईक से फ़रार हो गए,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शिक्षक को आनन-फानन में इलाज हेतु अस्पताल भिजवा दिया है, वही पुलिस द्वारा हमलावरों की तलाश की जा रही है शिक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है l
*कौशाम्बी से- व्यूरो चीफ यशवंत सिंह की रिपोर्ट न्यूज यूपी आज तक*

More Stories
कानपूर नगर १५ मई २६ * चकरपुर फल मंडी में आग लगने से दुकानें जलकर हुई राख
लखनऊ15मई2६ * डॉ. सोमेंद्र तोमर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चौधरी सुनील गुर्जर ने लखनऊ पहुंचकर दी शुभकामनाएं”
पूर्णिया बिहार 14 मई 26 पूर्णिया में 15 मिनट का ब्लैकआउट सफल, सायरन से दहला शहर आरएन शाह चौक पर हजारों की भीड़