October 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

दिल्ली 31 अक्टूबर 26*बीजेपी को सहयोगी संजय निषाद का अल्टीमेटम!

दिल्ली 31 अक्टूबर 26*बीजेपी को सहयोगी संजय निषाद का अल्टीमेटम!

दिल्ली 31 अक्टूबर 26*बीजेपी को सहयोगी संजय निषाद का अल्टीमेटम!

आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे: संजय निषाद

दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के सहयोगी दल निषाद पार्टी ने अपने ही गठबंधन की मुश्किलें बढ़ाने वाले तेवर दिखाए हैं।

दिल्ली के तालकटोरा में आयोजित महासम्मेलन से निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने बीजेपी को दो टूक चेतावनी दे दी है।

मछुआरा समाज के आरक्षण पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो पार्टी दूसरे राजनीतिक विकल्प तलाश सकती है।

संजय निषाद ने कहा, “साथ तभी देंगे, जब आरक्षण की बात होगी।

बीजेपी को जल्द निर्णय लेना होगा।

निर्णय नहीं हुआ तो दूसरा दरवाजा देखेंगे।”

संजय निषाद यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि आरक्षण लागू नहीं करने पर बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा और चेतावनी दी कि जनता जिस दिन कुछ करेगी, पसीना छूट जाएगा।

“निषाद पार्टी के बिना कोई भी सत्ता अधूरी है। बीजेपी और समाजवादी पार्टी, दोनों निषाद पार्टी का साथ चाहते हैं।” संजय निषाद ने महासम्मेलन में यह दावा भी किया।

चुनाव से पहले संजय निषाद के इन बयानों ने गठबंधन के भीतर आरक्षण के सवाल को फिर सामने ला दिया है।

अब सवाल है कि बीजेपी अपने सहयोगी की मांग पर क्या फैसला लेगी और क्या संजय निषाद की दूसरे दरवाजे की चेतावनी राजनीतिक दबाव बनाने की रणनीति है या गठबंधन के समीकरण बदलने का संकेत?

Taza Khabar