कौशांबी 12 मई 2030*जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पकड़ा अवैध खनन*
*जिलाधिकारी कौशाम्बी ने अवैध खनन पर कार्यवाही का दिया आदेश*।
*महेवाघाट इलाके में बालू माफियाओं द्वारा किया जा रहा है अवैध खनन*।
कौशाम्बी||जिला अधिकारी कौशाम्बी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना महेवाघाट अंतर्गत यमुना घाट पर खनन अधिकारी कौशाम्बी,उप जिलाधिकारी मंझनपुर प्रखर उत्तम एवं क्षेत्राधिकारी मंझनपुर अभिषेक कुमार सिंह के साथ निरीक्षण किया गया इस दौरान अनियमितता पाये जाने के कारण स्वीकृत खनन क्षेत्र के बाहर लगभग 0.66 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 4884 घन मीटर बालू/मोरम का अवैध खनन किया जाना पाया गया,जिस पर पट्टा धारक के विरुद्ध मु0-49.95 लाख की नोटिस जारी कर दी गई है,जिसकी वसूली की जाएगी साथ ही पट्टा क्षेत्र से 5 ट्रक ओवरलोड पाए गए,जिन्हें सीज कर आवश्यक कार्यवाही की गई तथा पट्टा धारक के विरुद्ध ओवरलोडिंग के आरोप में विधिक कार्यवाही की जा रही है l
इसीक्रम में जनपद में बालू/मोरम के अवैध/ओवरलोडिंग परिवाहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु जनपद व तहसील स्तर पर गठित टास्क फोर्स द्वारा आज 8 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया l
कौशाम्बी से- व्यूरो चीफ यशवंत सिंह की रिपोर्ट न्यूज यूपी आजतक*

More Stories
मथुरा 13 मई 26*थाना महावन पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*
लखीमपुर खीरी 13मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी अपडेट
लखनऊ13मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*