कानपुर नगर 12 मई 2023*डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर पनकी में छात्रों ने मारी बाजी*
कानपुर महानगर पनकी के वी.एस.ई.सी पनकी विद्यालय में बच्चों का शत प्रतिशत परिणाम रहा। सीबीएसई बोर्ड 10वीं व 12वीं कक्षा का परिणाम आज दोपहर घोषित हुआ। जहां वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर पनकी के विद्यालय के हाई स्कूल के पुष्कल त्रिपाठी (96.8) व 12वीं की छात्रा साक्षी पाल ने 96.4 अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर बनी
कानपुर पनकी बी ब्लॉक स्थित वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर के छात्रों ने बाजी मारी 10वीं व 12वीं सी.बी.एस.ई की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ जिसमें के विद्यार्थियों का परिणाम शत प्रतिशत रहा विद्यालय के 10वीं 5 टॉपर पुष्कल त्रिपाठी (96.8), आरुषि त्रिवेदी (96.6), सुहानी समानता(95.4), रोहित शुक्ला(95.4), अंकित कुमार(95.2), रहे वही 12वीं के 6 टॉपर साक्षी पाल (96.4), विक्रम यादव (94%), श्रेष्ठ गुप्ता (93.6), अनिवेशक त्रिवेदी (93.2%), वैभव पाल (92.8%), इशिता यादव (92%) अंक पाकर अपना स्थान प्राप्त किया है ।विद्यालय आये सभी छात्र छात्राओं ने अपना रिजल्ट देखकर अपनी खुशी का इजहार आपस में किया छात्र छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अध्यापकों को दिया।
वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य सुषमा सक्सेना ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की वहीं उन्होंने कहा कि छात्रों की सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों दिया गया है और अपनी उच्च शिक्षा का चयन अपने रूचि के अनुसार करके हमेशा सफलता पाते रहेंगे

More Stories
मथुरा 13 मई 26*थाना छाता पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा13मई 26* हत्या का प्रयास व बलवा के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्तगण को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार।*
कानपुर नगर13 मई26*चंद रुपयों के लालच में सड़को पर बढ़ती अराजकता व शहर में अपराध और अपराधियों की बनी हुई है मौज*