चित्रकूट 11 मई* 141 बूथो पर 137913 मतदाता के द्वारा मतदान सकुशल एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ।
संवाददाता – चित्रकूट से व्यूरो चीफ़ संजय मिश्रा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
चित्रकूट 11 मई* चित्रकूट जनपद में 01 नगर पालिका परिषद एवं 03 नगर पंचायतो के 141 बूथो पर 137913 मतदाता के द्वारा मतदान सकुशल एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ। चित्रकूट जनपद चित्रकूट में प्रातः 07 बजे से मतदान की समाप्ति तक जनपद में कुल मतदान प्रतिशत 60.47 रहा। जनपद में पोलिंग पार्टियो द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान सम्पन्न कराया गया। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथो की वीडियो ग्राफी भी करायी गयी।
मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक ढंग सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिषेक आनंद एवं पुलिस अधीक्षक बृदा शुक्ला ने आज दिनांक 11 मई 2023 को प्रातः 07 बजे से ही जनपद के विभिन्न नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत क्षत्रो में हो रहे मतदान का जायजा लेने हेतु विभिन्न मतदान केन्दो, बूथो यथा प्राथमिक विद्यालय तरौहा, इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय चित्रा गोकुलपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय खोही नगर क्षेत्र, राजर्षि टंडन प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाजार, कम्पोजिट विद्यालय डिलौरा, राजकीय बालिका विद्यालय राजापुर, तुलसी इंटर कॉलेज राजापुर, प्राथमिक विद्यालय मझगांव राजापुर, आदर्श इंटर कॉलेज मानिकपुर का स्थलीय निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतगणना कक्ष का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षाबलों को सावधान किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मतदान अधिकारियों को पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही मतदान कराने के निर्देश दिए एवं निर्देश दिए कि मतदान समाप्ति के पश्चात बैलट बॉक्स जब तक स्ट्रांग रूम में जमा कराकर शील न करा दिया जाए तब तक अधिकारी मुस्तैदी से अपने-अपने जिम्मेदारियों को निभाएंगे। बैलट बॉक्स सुरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है।
मतदान 7 बजे समाप्ति तक कर्वी में 50.9 मानिकपुर में 59.10 राजापुर में 62.20 मऊ में 69.70 जिसमें मतदान की समाप्ति तक कुल *60.47* प्रतिशत मतदान सम्पन्न हुआ। मौके पर सम्बन्धित उपजिलाधिकरी/क्षेत्राधिकारी एवं जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।

More Stories
लखनऊ15मई2६ * डॉ. सोमेंद्र तोमर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चौधरी सुनील गुर्जर ने लखनऊ पहुंचकर दी शुभकामनाएं”
पूर्णिया बिहार 14 मई 26 पूर्णिया में 15 मिनट का ब्लैकआउट सफल, सायरन से दहला शहर आरएन शाह चौक पर हजारों की भीड़
पूर्णिया बिहार 15 मई 26 लखना पंचायत मनरेगा विवाद: ग्रामीणों ने मुखिया अनवर के समर्थन में खोला मोर्चा