पंजाब06मई2023*व्यक्ति की अश£ील विडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में दो महिला व एक पुरूष काबू,जेल भेजा
अबोहर, 06 मई (शर्मा/सोनू): थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, हैडकांस्टेबल बलकौर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने एक गैंग के तीन सदस्यों जो अश£ील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वालों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुरिंद्र कौर लाडो पुत्री लाल सिंह, कृपाल सिंह पुत्र पहलवान सिंह, विमला रानी धर्मपत्नी बिल्लु सिंह वासी कंधवाला अमरकोट के रूप में हुई। तीनों आरोपियों को आज न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया। तीनों आरोपियों के वकील ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने उन्हें जेल भेज देने के आदेश पारित किये। मिली जानकारी अनुसार सदर थाना पुलिस ने जगता सिंह पुत्र इंद्र सिंह वासी फतेहगढ़ जिला फाजिल्का के बयानों पर उसे अपने जाल में फंसा कर विडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में मुकदमा नं. 44, 4.05.23 भांदस की धारा 384, 385, 389, 120बी के तहत उक्त तीनों सुरिंद्र कौर लाडो पुत्री लाल सिंह, कृपाल सिंह पुत्र पहलवान सिंह, विमला रानी धर्मपत्नी बिल्लु सिंह वासी कंधवाला अमरकोट के खिलाफ मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी ने बताया कि इस मामले में कोई और भी दोष पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली *असम में वर्तमान विधायक ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुए शामिल*
लखनऊ 31 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की दोपहर 2.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
इलाहबाद 31 मार्च 26*सास-ससुर का भरण-पोषण करना बहू की कानूनी जिम्मेदारी नहीं है- हाई कोर्ट