भागलपुर03मई23*परीक्षा बोर्ड की बैठक प्रारंभ
दिनांक 3 मई 2023 दिन बुधवार को गणपत राय सालारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगा कोठी के अतिथ्य में शिशु शिक्षा प्रबंध समिति एवं भारती शिक्षा समिति पटना के आयोजकत्व में दक्षिण बिहार के परीक्षा बोर्ड टोली की बैठक प्रारंभ हुई जो 5 मई 2023 तक चलेगी। कार्यक्रम का प्रारंभ भारती शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, पटना विभाग के विभाग निरीक्षक रमेश मणि पाठक, रोहतास के विभाग निरीक्षक उमाशंकर पोद्दार, प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक एवं शिशु मंदिर के प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रदीप कुमार कुशवाहा ने कहा कि शिक्षक का कार्य ईश्वरीय कार्य है।हम सभी अच्छे कार्य कर रहे हैं किंतु एक बुराई सारे अच्छे कार्यों को समाप्त कर देती है इसलिए अपने कार्यों को ध्यान से करना है जिसमें गलती ना हो। हम समाज के लिए समाज के कार्यों में लगे हैं। अपने अनुभव के आधार पर कार्य संपन्न करना है। जो भी कार्य करते हैं बालक विकास की दृष्टि से करते हैं। बालक तीन प्रकार के होते हैं साधारण, मेधावी,अति मेधावी इन तीनों प्रकार के बालक को ध्यान में रखकर कार्य करना है।
प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक ने कहा कि हम जिस कार्य के लिए आए हैं यह महत्वपूर्ण कार्य है इसे निष्ठा पूर्वक संपन्न करें।
आज के बैठक में अतिथि परिचय शिशु मंदिर प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार द्वारा किया गया संचालन भागलपुर के प्रवासी कार्यकर्ता विनोद कुमार ने किया एवं कार्यक्रम की प्रस्तावना रोहतास के विभाग निरीक्षक उमाशंकर पोद्दार द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर पटना के निरीक्षक रमेश मणि पाठक, पटना कार्यालय से मनोज पांडे, आचार्य अभिमन्यु कुमार, नवनीत, लव त्रिपाठी ,वेद प्रकाश, कार्तिक ,अमर ज्योति, लिली ,पाणिनि मिश्रा एवं परीक्षा बोर्ड टोली के लगभग 50 आचार्य उपस्थित थे।
मीडिया प्रभारी ,शशि भूषण मिश्र

More Stories
बांदा27मार्च26*तिंदवारी में ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद**
बांदा27मार्च26*भैंस चराने गई दो नाबालिग बहनें नदी में डूबी , दो परिवारों में मचा कोहराम*
बांदा27मार्च26*मोबाईल टॉवर में चढ़कर शराबी ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा,जमा हुई भीड*