अलीगढ़30अप्रैल*इगलास ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा, ट्रक में सामने से घुसी कार।
इगलास यादवेंद्र पाल की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आजतक
इगलास। कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार से अलीगढ़ की तरफ जा रही कार ओवरटेक करते मथुरा की तरफ जा रहे ट्रक में जा घुसी। वहीं कार में सवार चार लोगों मामूली रूप से चोटिल हो गए। वहीं ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची इगलास कोतवाली पुलिस ने मामूली रूप से चोटिल हुए कार सवारों को उपचार के लिए इगलास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। सड़क हादसे के बाद अलीगढ़ मथुरा मार्ग पर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। वहीं कोतवाली पुलिस ने एक्सीडेंट हुए दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर अलीगढ़ मथुरा मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू कराया। वहीं कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया ट्रक व कार की भिड़ंत के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है। हादसे के दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। वहीं कार सवारों द्वारा अगर तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। ट्रक को कोतवाली में खड़ा करा लिया गया है। #सड़क दुर्घटना

More Stories
पूर्णिया 29अगस्त 2026*“DM को राखी बांध भावुक हुईं जीविका दीदियां”
पूर्णिया बिहार 28 अगस्त 26 पूर्णिया में शिवमय हुई रात: महापौर विभा कुमारी ने किया बोलबम सेवा शिविरों का भव्य उद्घाटन,
लखनऊ 29अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*