कानपुर30अप्रैल*जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में अंडे दानी के 6 किलो के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया।
राजकली 45 वर्ष, जो कि पबनाही कानपुर की निवासी है को पिछले 6 महीने से पेट में गांठ और दर्द था जिसके लिए उन्होंने प्राइवेट में कई जगह दिखाया पर कोई आराम नहीं मिला। अंततः उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के स्त्री व प्रसूति रोग विभाग, अपर इंडिया हॉस्पिटल में दिखाया तो पता चला कि उन्हें दाहिनी अंडेदानी का बहुत बड़ा ट्यूमर है जो कि पूरे पूरे पेट में फैला हुआ है और जिसका साइज करीब 15*22* 28 सेंटीमीटर है। उन्हें तुरंत डॉक्टर उरुज जहां, एसोसिएट प्रोफेसर ( obs & gynae) के अंतर्गत भर्ती कराया गया दिनांक 27/ 4/23 को यह अत्यंत जटिल ऑपरेशन किया गया। यह ट्यूमर काफी बड़ा था जिसका वजन 6 किलो था उसने पेशाब की नली, आंतों तथा बड़ी-बड़ी नसों को पूरी तरह चिपका रखा था। ऑपरेशन गायनी की डॉक्टर नीना गुप्ता, डॉक्टर उरुज जहां, डॉक्टर बंदना शर्मा व डॉक्टर रश्मि यादव द्वारा सफलतापूर्वक किया गया और डॉक्टर पूरा ट्यूमर निकलने में सफल रहे। साथ में सर्जरी टीम से डॉक्टर राहुल, डॉक्टर विज्ञा तथा गायनी टीम से डॉक्टर मृणालिनी, डॉक्टर नूर, डॉक्टर नेहा ने ऑपरेशन में सहयोग किया। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है। मरीज आयुष्मान लाभार्थी है और उसकी पूरी सर्जरी में कोई खर्चा नहीं आया है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर 22मार्च 26*बिल्हौर में PWD की ‘गुंडागर्दी’ के खिलाफ गरजीं रचना सिंह:
पंजाब 22 मार्च 26*पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़े चम्बा के पति-पत्नी, गाड़ी के डैशबोर्ड में छिपा रखी थी नशे की खेप*
लखनऊ22 मार्च 26*भाजपा लखनऊ महानगर की कार्यकारणी की गई घोषणा*