चित्रकूट29अप्रैल*थाना मऊ पुलिस ने कस्बा मऊ में हुयी चोरी की घटनाओं का किया खुलाशा*
*एक चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल, चोरी के रुपये व चोरी करने का सामान बरामद*
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट पुलिस अधीक्षक चित्रकूट वृंदा शुक्ला के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी मऊ राज कमल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मऊ राजीव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना मऊ पुलिस टीम ने कस्बा मऊ में हुयी चोरी की घटनाओं का खुलाशा करते हये 01 चोर को चोरी की मोटरसाइकिल, चोरी के 7550/- रुपये व चोरी करने के सामान के साथ गिरफ्तार किया ।
उल्लेखनीय है थाना मऊ कि दिनाँक 21/22.04.2023 की रात्रि में कस्बा मऊ में अज्ञात चोर अभियुक्त द्वारा 04 दुकानों में चोरी की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना मऊ में मु0अ0सं0 106/23 व 107/26 धारा 457/380 भादवि0 पंजीकृत किया गया था । पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा घटनाओं के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था । प्रभारी निरीक्षक मऊ द्वारा उ0नि0 इन्द्रजीत गौतम को घटनाओं की विवेचना कर खुलाशे हेतु लगाया गया था । उ0नि0 इन्द्रजीत गौतम द्वारा अथक प्रयास करते हुये विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त पप्पू पुत्र स्व0 महेश पासी निवासी टिकरा मोहल्ला पसियाना कस्बा व थाना मऊ जनपद चित्रकूट को चोरी की मोटरसाकिल नम्बर UP96 F 4959 तथा चोरी के 7550 रुपये व चोरी करने के सामान (हथौड़ी, छैनी आदि ) के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त द्वारा कड़ी पूछताछ में बताया गया कि उसने अकेले ही दिनाँक 21/22.04.2023 की रात्रि में कस्बा मऊ में चारों दुकानों में चोरी की थी तथा मोटरसाकिल छंगूलाल की दुकान के सामने से चोरी की थी, दुकानों से जो रुपये चोरी किया था उनको खर्च कर दिया है बस 7550/- रुपये ही बचा है । अभियुक्त के कब्जे से चोरी का माल बरामदगी के आधार पर उपरोक्त दोनों मुकदमों में धारा 411 भादवि0 की बढ़ोत्तरी की गयी ।

More Stories
कानपुर नगर13 मई26*शिलापट्ट लगाने को लेकर भाजपा और सपा कार्यकर्ता आमने सामने
कानपुर नगर 13मई26*तत्काल लाईन हाज़िर की कार्यवाही से अपराध और शहर के अपराधियों में मौज*
कौशाम्बी13मई26*तरसौरा गांव में लगी भीषण आग, 11 घर जलकर राख*