मथुरा18अप्रैल*वृन्दावन पुलिस द्वारा चोरी की योजना बनाते हुए 03 नफर अभियुक्त मय 03 चाकू के साथ किया गिरफ्तार-*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा अपराध की घटनाओं की रोकथाम एवं सफल अनावरण हेतु निर्देशित किया गया, जिसके क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर महोदय व प्रभारी निरीक्षक वृन्दावन के निकट पर्यवेक्षण में थाना वृन्दावन टीम द्वारा अथक मेहनत व लगन से आज दिनांक 18.04.2023 को अभियुक्त (1) नरेश जाटव पुत्र कुवरपाल निवासी गोपालगढ थाना वृन्दावन जनपद मथुरा उम्र करीव 25 वर्ष, (2) मूलचन्द पुत्र बलराम जाटव निवासी गोपालगढ थाना वृन्दावन जनपद मथुरा उम्र करीव 32 वर्ष (3) सूरज पुत्र बलवीर बाल्मीकि निवासी किशोरपुरा गान्धीनगर वृन्दावन मथुरा 20 वर्ष को चोरी की योजना बनाते हुए मय 03 चाकू के गिरफ्तार किया गया । जिस सम्बन्ध मे मुकदमा अपराध संख्या 180/2023 धारा 399/401 भादवि 4/25 A ACT पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को जेल भेजा जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
नरेश जाटव पुत्र कुवरपाल निवासी गोपालगढ थाना वृन्दावन जनपद मथुरा उम्र करीव 25 वर्ष,
मूलचन्द पुत्र बलराम जाटव निवासी गोपालगढ थाना वृन्दावन जनपद मथुरा उम्र करीव 32 वर्ष
सूरज पुत्र बलवीर बाल्मीकि निवासी किशोरपुरा गान्धीनगर वृन्दावन मथुरा 20 वर्ष
*बरामदगी विवरण–*
03 अदद चाकू
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त-*
मु0अ0सं0 180/2023 धारा 399/401 भादवि 4/25 A ACT
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1. श्री विजय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना वृन्दावन मथुरा
2. उ0नि0 श्री राजकुमार थाना वृन्दावन मथुरा
3. उ0नि0 श्री राकेश कुमार थाना वृन्दावन मथुरा
4. हे0का0 498 राजेश वावू व हे0का0 1183 यौगेन्द्र कुमार व 915 सुखवीर सिंह
: मथुरा से क्राइम रिपोर्टर डॉ अजय वर्मा न्यूज़ यूपी आजतक

More Stories
कानपुर ngr 12 मार्च 26*कानपुर जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत से हड़कंप।
कौशाम्बी 12 मार्च 26*भरवारी स्टेशन के दोनों तरफ प्लेट फॉर्म ऊंचे होने से यात्रियों को रही परेशानी*
कौशाम्बी 12 मार्च 26*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजकीय विद्यालय की 10 शिक्षिकाएं सम्मानित*