मथुरा 5 अप्रैल*थाना गोविन्दनगर पुलिस ने सट्टा लगाते समय 01 सटोरिये को किया गिरफ्तार ।*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मथुरा के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय मथुरा व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गोविन्दनगर ललित भाटी के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 श्री नीरज भाटी (चौकी प्रभारी बिरला मंदिर) मय हमराही पुलिस बल द्वारा चैकिंग के दौरान दिनांक 04.04.2023 की रात्रि अवैध रूप से सट्टा की खाई बाडी कर रहे 01 व्यक्ति अनवार पुत्र सफी मोहम्मद निवासी नई मस्जिद के पास राधेश्याम कालोनी, जयसिंहपुरा थाना गोविन्द नगर जनपद मथुरा को छोटी रेलवे लाइन चौकी डीग गेट से गिरफ्तार किया गया। अभि0 उपरोक्त के कब्जे से सट्टे से सम्बन्धित एक अदद सट्टा पर्ची, 01 अदद डायरी व 01 पेन व कुल 810/- रुपये बरामद हुये। अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण के नाम पता व सम्बन्धित अभियोग –*
अनवार पुत्र सफी मोहम्मद निवासी नई मस्जिद के पास राधेश्याम कालोनी, जयसिंहपुरा थाना गोविन्द नगर जनपद मथुरा
मु0अ0सं0 97/2023 धारा 13 G एक्ट (सट्टा) थाना गोविन्दनगर मथुरा
*बरामदगी -*
1. 01 अदद डायरी, 01 पर्ची
2. 01 अदद पेन
3. कुल 810/- रुपये
*गिरफ्तार करने वाली टीम*
1. प्र0नि0 ललित भाटी थाना गोविन्दनगर, मथुरा
2. उ0नि0 श्री नीरज भाटी (चौकी प्रभारी बिरला मंदिर) थाना गोविन्दनगर जिला मथुरा
3. है0का0 1537 अरविन्द कुमार थाना गोविन्दनगर जिला मथुरा
4. का0 1118 विकाश बाबू थाना गोविन्दनगर जिला मथुरा
5. का0 1593 आसिफ थाना गोविन्दनगर जिला मथुरा
यूपी आजतक से डॉ अजय वर्मा की खास खबर

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।