कानपुर 01 अप्रैल* कल्यानपुर में भू माफियाओं द्वारा मंदिर की जमीन पर कब्जा करने का किया गया प्रयास,महिलाओं के साथ की गई मारपीट।
संवाददाता – रेशमा बेगम की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
कानपुर 01 अप्रैल* कल्यानपुर में भू माफियाओं द्वारा मंदिर की जमीन पर कब्जा करने का किया गया प्रयास,महिलाओं के साथ की गई मारपीट, महिलाएं पहुंची पुलिस कमिश्नर कार्यालय न्याय की गुहार लगाने
कानपुर नगर के थाना कल्यानपुर के दयानंद विहार स्थित बटेश्वर महादेव मंदिर से लगे हुई सोसायटी के प्लाट मालिक मंदिर की जमीन में कब्जा करने का प्रयास कर रहा है।
बताते चलें कि भू माफिया सचिन भाटिया और नीरज भाटिया ने दबंगों के साथ मंदिर के पास बनी बाउंड्री फांद कर मंदिर परिसर में पहुंचे और मंदिर में आई हुई महिलाओं के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करने लगे, जिसका सभी लोगों द्वारा वीडियो बनाया गया है वीडियो में साफ साफ यह दिख रहा है कि दबंग किस तरीके से दबंगई दिखाते हुए हाथों में ईंट पत्थर लेकर दौड़ा दौड़ा के मारने का प्रयास कर रहे हैं। जिसका क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने लगे क्षेत्रीय लोगों द्वारा संबंधित चौकी इंचार्ज को सूचना दी गई मौके पर चौकी इंचार्ज पहुंचे और मामला शांत करवाया। मामले को लेकर क्षेत्रीय लोग दहशत में है और दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए मंदिर कब्जा करने की बात कहते हुए वहां से चले गए।
इस घटित घटना से क्षेत्र में दहशत फैली हुई है इसी के चलते क्षेत्र की कुछ महिलाएं व पुरुष पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे हैं और अपनी आपबीती बताते हुए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर कार्यालय से उनको संबंधित थाने में जाने का और अपनी बात बताने का निर्देश दिया गया। पीड़िता गरिमा पांडे का कहना है अगर उनके परिवार को कुछ भी होता है तो इसके जिम्मेदार भू माफिया सचिन भाटिया नीरज भाटिया और उसके अन्य 25-30 साथी होंगे

More Stories
मिर्ज़ापुर 22 फ़रवरी 26* कछुआ सेंचुरी क्षेत्र में अवैध रूप से खनन कर रहे नाविकों एवं उनके नावों को धरपकड़ कर कार्यवाही
मथुरा22फरवरी26*थाना फरह पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को 465 ग्राम अवैध गांजा (नशीला पदार्थ) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 22 फरवरी 26 जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रंगभरी एकादशी को लेकर समीक्षा बैठक*