भागलपुर 28 मार्च* रामनवमी की शोभा यात्रा और चैती दुर्गा विसर्जन के दौरान शहरवासियों को शांति का सन्देश देने के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।
रिपोर्ट – शैलेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
भागलपुर 28 मार्च* रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस लाइन से शहर में सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।
रामनवमी के अवसर पर भगवा क्रांति और हिंदुत्व सेवा संघ की ओर से शहर में शोभायात्रा निकाली जानी है. फ्लैग मार्च का उद्देश्य शोभा यात्रा के दौरान शहर के लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने का सन्देश देना था. इस दौरान सिटी डीएसपी ने शहरवासियों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाए और गड़बड़ी करने वाले लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय पर शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
रामनवमी और दुर्गा विसर्जन को लेकर शहर में एसएसबी की एक कंपनी को भी तैनात किया गया है. फ्लैग मार्च के दौरान एसएसवी, सीआईटी, दंगा नियंत्रण सहित कई थानों की पुलिस ने पूरे शहर का भ्रमण कर लोगों से शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की।

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*NEET पेपर लीक के विरोध में बिहार बंद, भागलपुर में छात्रों का प्रदर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम |
रामपुर25जुलाई26*बच्चों को शिक्षा से वंचित करनें के मंसूबे बुन रही सरकार :अरविंद यादव*
हल्द्वानी25जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को निशुल्क सैनिटरी पैड वितरण किया