भागलपुर 28 मार्च* भागलपुर: तेज रफ़्तार पिकअप वैन ने बिस्कुट लेने जा रहे 7 वर्षीय मासूम को रौं’दा, मौके पर हुई मौत।
रिपोर्ट – शैलेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
भागलपुर 28 मार्च* तेज रफ़्तार पिकअप वैन ने बिस्कुट लेने जा रहे 7 वर्षीय मासूम को रौं’दा, मौके पर हुई मौ’त
भागलपुर: मंगलवार को भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में स्थित मिर्जापुर डमखोलीया गांव के पास तेज रफ़्तार पिकअप वैन ने एक 7 वर्षीय मासूम को रौं’द डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौ’त हो गई।
मृतक मासूम मिर्जापुर डमखोलीया गांव का ही रहने वाला था. उसकी पहचान मनोज तांती के विक्रम कुमार के रूप में हुई. घटना के वक्त बिस्कुट लाने दुकान जा रहा था तभी तेज रफ़्तार पिकअप वैन ने उसे अपना शिकार बना लिया. वहां मौजूद लोग आनन-फ़ानन में बच्चे को लेकर सुल्तागंज रेफरल अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया.घटनास्थल पर सुल्तानगंज थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह पहुंचे और परिजन एंव ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया. घटना अंजाम देने के बाद पिकअप वैन मौके से फरार हो गई. पुलिस वैन का पता लगाने की कोशिश में जुट गई है.घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

More Stories
लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया
बांदा2 अप्रैल 26* शांतिकुंज हरिद्वार की कलश ज्योति दीप यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है**