August 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 1 अगस्त 26*सम्पूर्ण समाधान दिवस में फिर टूटा फरियादियों का भरोसा,44 शिकायतों में चंद का ही निस्तारण*

बांदा 1 अगस्त 26*सम्पूर्ण समाधान दिवस में फिर टूटा फरियादियों का भरोसा,44 शिकायतों में चंद का ही निस्तारण*

बांदा 1 अगस्त 26*सम्पूर्ण समाधान दिवस में फिर टूटा फरियादियों का भरोसा,44 शिकायतों में चंद का ही निस्तारण*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

पैलानी– शासन की मंशा है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान हो,लेकिन पैलानी तहसील में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आई।दूर-दराज गांवों से उम्मीद लेकर पहुंचे फरियादियों को एक बार फिर आश्वासन का सहारा मिला, जबकि अधिकांश शिकायतें फाइलों में ही सिमटकर रह गईं।माह के पहले सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने की।अधिकारियों की मौजूदगी की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी व्यक्तिगत और जनहित की शिकायतें लेकर पहुंचे।समाधान की उम्मीद में घंटों इंतजार करने के बाद भी अधिकांश लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।समाधान दिवस में कुल 44 शिकायतें दर्ज की गईं,लेकिन मौके पर केवल चंद मामलों का ही निस्तारण हो सका।बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों के हवाले कर दिया गया।इससे फरियादियों में नाराजगी साफ दिखाई दी।

बार-बार चक्कर,फिर भी नहीं मिला समाधान
निबाईच गांव के रामप्रसाद द्विवेदी और कामता,गडरिया के महावीर,गौरी कलां के विनय तिवारी,अमारा के शिवम शिवहरे,खपटिहा कलां के छेदीलाल तथा पिपरोदार के अली अहमद सहित कई फरियादियों ने बताया कि वे कई बार सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज करा चुके हैं,लेकिन हर बार केवल आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है।उनका कहना है कि महीनों से विभागों के चक्कर लगाने के बावजूद समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
जनता पूछ रही सवाल
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समाधान दिवस में भी शिकायतों का प्रभावी निस्तारण नहीं होगा तो फिर आम जनता आखिर न्याय की उम्मीद किससे करे? शासन की प्राथमिकता वाले इस कार्यक्रम में भी शिकायतों का ढेर बढ़ता जा रहा है,जबकि समाधान की रफ्तार बेहद धीमी बनी हुई है।अब लोगों की निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि लंबित शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा या फिर अगली बार भी फरियादियों को सिर्फ आश्वासन की घुट्टी ही पिलाई जाएगी।

Taza Khabar